Posts

Reliance Jio के इस प्लान में मिल रहा 75 जीबी तक डेटा फ्री, रिचार्ज करने पर सालभर की टेंशन खत्म

Image
Reliance Jio Rs 2999 Recharge Plan : अगर आप रिलायंस जियो प्रीपेड यूजर हैं और अनलिमिटेड टॉकटाइम के साथ खूब सारा डेटा चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक नया प्लान लेकर आई है। प्रीपेड प्लान प्रतिदिन 2.5GB डेटा लाभ और कुल 912.GB डेटा के साथ आता है। प्लान प्रति दिन 100 एसएमएस के साथ असीमित वॉयस कॉल और छ्वद्बश ऐप्स की मानार्थ सदस्यता प्रदान करता है। प्लान की वैधता 365 दिनों की है। इसकी कीमत 2999 रुपए है और इस प्लान को आप जियो की आधिकारिक वेबसाइट और माय जियो एप के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं। सामान्य लाभों के साथ, Jio 23 दिनों की अतिरिक्त वैधता के साथ 75 जीबी अतिरिक्त हाई स्पीड डेटा का अतिरिक्त लाभ भी दे रहा है। JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud के उपरोक्त लाभों के साथ, यह पैक डिजऩी + हॉटस्टार की वार्षिक सदस्यता भी देता है। इस प्लान की सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आपका डेली डेटा पैक तय समय से पहले खत्म हो जाता है तो भी आपको 64 केबीपीएस की स्पीड मिलेगी। इसके साथ ही, कंपनी ने 2023 रुपए का सालाना रिचार्ज प्लान किया है। इसके जरिए यूजर्स को 9 महीने अनलिमिटेड कॉलि...

Apple से इस मामले में आगे निकली Samsung, जल्द लेकर आ रही गैलेक्सी रिंग

Image
Samsung Galaxy Ring : टेक दिग्गज सैमसंग द्वारा अगले साल 'गैलेक्सी रिंग' नाम से स्मार्ट रिंग लॉन्च करने की उम्मीद है। सूत्रों का हवाला देते हुए गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन से पहले इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए गैलेक्सी रिंग को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय घटक निर्माताओं के सहयोग से डेवलप किया जा रहा है, जिस पर अगले महीने फैसला लिया जा सकता है। सैमसंग (samsung) ने अपने इस कदम से एपल (Apple) को पीछे छोड़ दिया है। स्मार्ट रिंग (Galaxy Smart Ring) की मुख्य विशेषता बिल्ड-इन सेंसर के जरिए बॉडी और हेल्थ डेटा एकत्र करने की क्षमता है, जिसे बाद में कनेक्टेड स्मार्टफोन पर देखा जा सकता है। सटीकता में सुधार के लिए रिंग को यूजर्स की फिंगर साइज के अनुसार समायोजित किया जा सकता है, जिससे लूज फिटिंग के कारण होने वाली किसी भी संभावित डेटा गलती को कम किया जा सकता है। हालांकि , ऐसी कई कठिनाइयां हैं, जिनसे टेक जायंट को डेवलपमेंट के दौरान निपटना होगा। कमजोर ब्लड फ्लो या अत्यधिक टाइट फिटिंग डेटा सटीकता को प्रभावित कर सकती है। भले ही बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन को मंजूरी दे ...

नौकरी खोजना होगा और आसान, LinkedIn लेकर आ रहा नया फीचर

Image
Linkedin AI Assistant Coach : प्रोफेशनल सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन 'लिंक्डइन कोच' नामक एक नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) (AI) असिस्टेंट पर काम कर रहा है। यह जानकारी एप रिसर्चर नीमा ओवजी से मिली। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट किया, "लिंक्डइन कोच पर काम कर रहा है लिंक्डइन!" यह एक एआई असिस्टेंट है जो आपको नौकरियों के लिए आवेदन करने, नए स्किल्स सीखने और अपने नेटवर्क से जुडऩे के और तरीके खोजने में मदद करता है!" उन्होंने इस फीचर के बारे में बताते हुए एक फोटो भी साझा की। फोटो के अनुसार, प्लेटफॉर्म यूजर्स को चैटबॉट से यह पूछने का सुझाव देगा कि "कोच कैसे काम करता है?" या "माइक्रोसॉफ्ट का कल्चर क्या है?" पिछले महीने, प्रोफेशनल सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ने एक नए एआई फीचर का अनावरण किया, जो यूजर्स द्वारा कम से कम 30 शब्द साझा करने के बाद उनके लिए पहला ड्राफ्ट तैयार करता है, जिसमें बताया जाता है कि वे क्या कहना चाहते हैं। कंपनी इस एक्सपीरियंस को सभी यूजर्स के लिए शुरू करने से पहले इसकी टेस्टिंग कर रही थी। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म ने एक एआई-जनरेटेड...

WhatsApp लेकर आया गजब का फीचर, टेक्स्ट और वॉइस के साथ भेज सकेंगे वीडियो मेसेज

Image
WhatsApp New Video Feature : सोशल नेटवर्किंग मैसेंजर वॉट्सएप यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। मेटा प्रमुख मार्क जुकरबर्ग (Meta Owner Mark Zuckerburg) ने वॉट्सएप पर एक नई सुविधा शुरू करने की घोषणा की है, जिससे यूजर्स 60 सेकंड का वीडियो मैसेज भेज सकेंगे। वीडियो मैसेज भेजना वॉइस मैसेज जितना ही आसान है। पहले के विपरीत, वीडियो फाइलों को एटैच करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि वीडियो अब तुरंत रिकॉर्ड और साझा किए जा सकेंगे। मेटा ने जारी बयान में कहा कि हमें लगता है कि यह वीडियो से आने वाली सभी भावनाओं के साथ क्षणों को साझा करने का एक मजेदार तरीका होगा। ऐसे भेजें वीडियो -अपना वॉट्सएप खोलें -उस चैट या ग्रुप पर जाएं जहां आप वीडियो मैसेज भेजना चाहते हैं -दाहिने निचले भाग में आपको माइक्रोफोन बटन दिखाई देगा, जिसका इस्तेमाल वॅाइस मैसेज भेजने के लिए किया जाता है। वीडियो मोड पर स्विच करने के लिए बस टैप करें -वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए दबाए रखें. वैकल्पिक रूप से, वीडियो को लॉक करने और हैंड्स-फ्ऱी रिकॉर्ड करने के लिए ऊपर की ओर स्वाइप करें। -वीडियो बनने के बाद बटन को छोड़ दें और वीडियो सेंड हो जाएगा। ...

सावधान ! पब्लिक प्लेस पर फोन किया चार्ज, तो बैंक खाता हो जाएगा साफ

Image
How To Stay Safe From Juice Jacking Scam : सार्वजनिक चार्जिंग पोर्ट बेहद सुविधाजनक होते हैं, जो हमें आपातकालीन स्थितियों से बचाते हैं जब हमारे मोबाइल फोन या अन्य उपकरणों की बैटरी खत्म हो जाती है। हालांकि, आज के तकनीकी युग में, आप कभी भी अपरिचित गैजेट्स से सावधान नहीं रह सकते। यहां तक कि आमतौर पर रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों में पाए जाने वाले सार्वजनिक चार्जिंग पोर्ट पर अब स्कैमर्स की नजर है। स्कैमर्स इन दिनों 'जूस जैकिंग' नामक तकनीक का उपयोग कर रहे हैं, जहां वे यूजर्स के स्मार्टफोन और अन्य उपकरणों को हैक करने के लिए सार्वजनिक चार्जिंग पोर्ट का इस्तेमाल कर यूजर्स की संवेदनशील जानकारी हासिल कर रहे हैं। यह स्कैम न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में व्यापक हो गया है। जूस जैकिंग क्या है जूस जैकिंग एक प्रकार का साइबर हमला है जहां स्कैमर्स सार्वजनिक स्थानों पर नकली चार्जिंग स्टेशन स्थापित करते हैं। इन चार्जिंग स्टेशनों को उन उपकरणों से गुप्त रूप से संवेदनशील डेटा चुराने के लिए डिजाइन किया गया है जो उनमें प्लग किए गए हैं। जब कोई अपने डिवाइस को नकली चार्जिंग पोर्ट में ...

Elon Musk ने जबरदस्ती कब्जाया ''X' हैंडल, यूजर को नहीं किया कोई भुगतान

Image
Twitter Blue Bird Replaced With X : एलन मस्क (Elon Musk) अक्सर अपने जिद के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्टलेफॉर्म ट्विटर की ब्लू बर्ड को 'X' लोगों से रिपलेस कर दिया था। कंपनी ने नई पहचान से मेल खाने के लिए आधिकारिक यूजर नेम भी बदल दिया गया है। हालांकि, ऐसा करते वक्त कंपनी ने ङ्ग लोगो का इस्तेमाल करने वाले मूल यूजर को बिना कोई चेतावनी या वित्तीय सहायता देने के बजाए उसका यूजर नेम ही चुरा लिया। Mashable की रिपोर्ट के अनुसार, मूल "X" ट्विटर यूजर, जीन एक्स ह्वांग का account था, जो 2007 से इसका उपयोग कर रहा था। ह्वांग एक इवेंट फोटो कंपनी, ऑरेंज फोटोग्राफी के सह-संस्थापक हैं, और ट्विटर पर दुर्लभ यूजर में से एक हैं जिसके यूजर नेम में केवल एक अक्षर है। हालांकि, ह्वांग ने बताया कि उन्हें "X" यूजर नेम के लिए ट्विटर से कोई वित्तीय मुआवजा नहीं मिला है, जिसे अब ट्विटर का आधिकारिक अकाउंट (जिसे एक्स भी कहा जाता है) उपयोग करता है। वह कहते हैं, "(मुझे) एक ईमेल मिला जिसमें मूल रूप से कहा गया था कि वे (ट्विटर) इसे (यूजर नाम) ले रहे ...

Amazon Great Freedom Festival सेल इस तिथि से शुरू होगी, फोन और टीवी पर मिलेंगे शानदार ऑफर

Image
Amazon Great Freedom Festival Sale : स्वतंत्रता दिवस के नजदीक आते ही अमेजन इंडिया एक बार फिर से सेल शुरू करने जा रहा है। अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल 5 अगस्त से शुरू होगी और 9 अगस्त तक चलेगी। यह कुछ सप्ताह पहले हुई प्राइम डे सेल के सफल समापन के बाद आया है और पिछले साल के प्राइम डे की तुलना में 14 फीसदी अधिक सदस्यों ने खरीदारी की। हमेशा की तरह, अगर आप अमेजन प्राइम मेंबर हैं, तो आप सेल का एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे। सेल में फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर पर छूट मिलेगी। लोगों को इस डील के शुरू होने से यूजर्स को 60 से अधिक नए लॉन्च और किकस्टार्टर डील्स, ब्लॉकबस्टर डील्स, रात 8 बजे डील्स और 999 रुपए से कम की डील्स जैसे रोमांचक ऑफर मिलेंगे। अगर आप लैपटॉप या वायरलैस ईयरबड्स का नया सेट खरीदना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि आप कुछ दिन रुक जाएं। आगामी सेल के लिए अमेजन के टीजर पेज में दावा किया गया है कि लैपटॉप, इयरफ़ोन, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर 75 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। Amazon के अनुसार, आप Apple और अन्य कंपनियों के टैबलेट पर 50 प्रतिशत तक की छूट की उम्मीद कर सकते हैं। इ...