WhatsApp लेकर आया गजब का फीचर, टेक्स्ट और वॉइस के साथ भेज सकेंगे वीडियो मेसेज

WhatsApp New Video Feature : सोशल नेटवर्किंग मैसेंजर वॉट्सएप यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। मेटा प्रमुख मार्क जुकरबर्ग (Meta Owner Mark Zuckerburg) ने वॉट्सएप पर एक नई सुविधा शुरू करने की घोषणा की है, जिससे यूजर्स 60 सेकंड का वीडियो मैसेज भेज सकेंगे। वीडियो मैसेज भेजना वॉइस मैसेज जितना ही आसान है। पहले के विपरीत, वीडियो फाइलों को एटैच करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि वीडियो अब तुरंत रिकॉर्ड और साझा किए जा सकेंगे। मेटा ने जारी बयान में कहा कि हमें लगता है कि यह वीडियो से आने वाली सभी भावनाओं के साथ क्षणों को साझा करने का एक मजेदार तरीका होगा।

ऐसे भेजें वीडियो
-अपना वॉट्सएप खोलें -उस चैट या ग्रुप पर जाएं जहां आप वीडियो मैसेज भेजना चाहते हैं

-दाहिने निचले भाग में आपको माइक्रोफोन बटन दिखाई देगा, जिसका इस्तेमाल वॅाइस मैसेज भेजने के लिए किया जाता है। वीडियो मोड पर स्विच करने के लिए बस टैप करें -वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए दबाए रखें. वैकल्पिक रूप से, वीडियो को लॉक करने और हैंड्स-फ्ऱी रिकॉर्ड करने के लिए ऊपर की ओर स्वाइप करें।

-वीडियो बनने के बाद बटन को छोड़ दें और वीडियो सेंड हो जाएगा। चैट में खोले जाने पर वीडियो म्यूट होकर अपने आप चलने लगेंगे। वीडियो पर टैप करने पर आवाज शुरू हो जाएगी। मेटा का कहना है कि आपके संदेशों को सुरक्षित रखने के लिए वीडियो संदेश एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित हैं।



Comments

Popular posts from this blog

1 मिनट में बढ़ा सकते हैं मोबाइल का रैम, बस करना होगा ये छोटा सा काम

Twitter पर अगले हफ्ते मिलेंगे दो नए फीचर्स, जानिए क्या और इनसे मिलने वाले फायदे

केंद्र सरकार भेज रही लोगों के स्मार्टफोन पर Emergency Alert मैसेज, यह है वजह