Posts

WhatsApp: स्टोरेज स्पेस और डाटा को कैसे करें सेव, जानिए आसान ट्रिक्स

Image
नई दिल्ली। वाॅट्सऐप ( WhatsApp ) वर्तमान समय मे दुनिया का सबसे लोकप्रिय चैटिंग ऐप है। दुनियाभर में वाॅट्सऐप के लगभग 250 करोड़ यूज़र्स हैं। ऐसे में वाॅट्सऐप की यह कोशिश रहती है कि यूज़र्स को अच्छे और ज़रूरी फीचर्स मिलें। इससे मोजूदा यूज़र्स तो वाॅट्सऐप पर बने ही रहते हैं, साथ ही नए यूज़र्स भी जुड़ते हैं। वाॅट्सऐप अपने यूज़र्स को कई फीचर्स उपलब्ध कराता है। वाॅट्सऐप की मदद से हम अपने किसी भी काॅन्टैक्ट को मल्टीमीडिया मैसेज भेज सकते हैं। जैसे कि फोटो, वीडियो, ऑडियो आदि। इससे कई बार फोन पर बहुत ज़्यादा मल्टीमीडिया फाइल्स जमा हो जाती हैं। ऐसा होने से फोन का स्टोरेज स्पेस कम हो जाता है, जिससे अन्य ऐप्स पर भी असर पड़ता है। ऐसे में वाॅट्सऐप मीडिया फाइल्स को कंट्रोल और व्यवस्थित करने के लिए अपने यूज़र्स को ऐसी सेटिंग्स उपलब्ध कराता है। इन सेटिंग्स की मदद से यूज़र्स वाॅट्सऐप पर आने वाली मल्टीमीडिया फाइल्स, जैसे कि फोटोज़, वीडियोज़, ऑडियो और अन्य तरह की मीडिया फाइल्स को सही तरह से कंट्रोल और मैनेज कर सकतें हैं। इन सेटिंग्स में दो ऐसी सेटिंग्स भी है जिनसे यूज़र्स अपने स्टोरेज स्पेस और डाटा को से...

पत्रिका व्यू : ऑनलाइन सूदखोरी के खिलाफ गूगल भी सख्त

Image
नई दिल्ली। आसान कर्ज के घातक मर्ज पर अंकुश की तैयारी। गूगल ने भारत में पर्सनल लोन देने वाले ऐप्स पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गूगल ने कहा कि पर्सनल लोन ऐप डेवलपर्स को 15 सितंबर, 2021 तक हर हाल में नई गाइडलाइंस का पालन करना होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआइ) की ओर से गाइडलाइन बनाई है। गूगल की नई पॉलिसी के तहत ऐप डेवलपर्स को लोन देने का आरबीआइ का लाइसेंस, लोन चुकाने की न्यूनतम और अधिकतम अवधि, ब्याज दरों के साथ अन्य फीस और टोटल लोन कॉस्ट की जानकारी यूजर्स को लोन से पहले देनी होगी। दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही ऑनलाइन लोन देने के मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि ऑनलाइन लोन देने वाले प्लेटफॉर्म को शॉर्ट टर्म लोन पर इतना अधिक ब्याज और प्रोसेसिंग फीस वसूलने की इजाजत नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने केंद्र सरकार और आरबीआइ से ऐसे प्लेटफॉर्म पर अंकुश लगाने को कहा है। 30 से 35 फीसदी सालाना ब्याज - देश में कई पर्सनल लोन ऐप्स पांव पसार चुके हैं, जो लोगों को ऑनलाइन लोन देने का झांसा देकर लूट रहे हैं। प्ले स्टोर से ऐसे ऐप को डाउनलोड करते ही यह शर्त स्वीकार कराई जाती है कि लोन के लिए यूजर को पर्सनल ...

Snap Camera से Zoom कॉल्स पर अपने आप को बदले कार्टून में, जानिए कैसे

Image
नई दिल्ली। कोरोना महामारी की वजह से दुनियाभर में वर्क-फ्रॉम-होम का चलन हो गया है। इसी के चलते ऑनलाइन वीडियो मीटिंग्स का भी ज़्यादा इस्तेमाल होने लगा और इसके लिए तरह-तरह के ऐप्स भी आने लगे। इनमे सबसे लोकप्रिय ऐप Zoom है। इसके माध्यम से दुनियाभर की कंपनियों में काम करने वाले लोगों को घर पर से ही वीडियो कॉल से मीटिंग्स की सुविधा मिली। ज़ूम ऐप पर वन-टू-वन मीटिंग तो हो ही सकती है, साथ ही ग्रुप मीटिंग भी हो सकती है। इस ऐप के औए भी कई फीचर्स हैं। उन्हीं में से एक है फिल्टर फीचर (Filter Feature)। इस फिल्टर फीचर को स्नैपचैट (Snapchat) ऐप का इस्तेमाल करते हुए ऐक्टिव कर सकते है। इस फीचर में कई तरह के फिल्टर उपलब्ध हैं, पर इनमें सबसे लोकप्रिय है कार्टून फिल्टर ( Cartoon Filter )। यह भी पढ़े - ज़ूम मीटिंग में तारीफ पानी है तो अपनाएं ये नए फीचर्स क्या है स्नैपचैट के स्नैप कैमरे का कार्टून फिल्टर फीचर (Cartoon Feature Filter) स्नैपचैट के डेस्कटॉप ऐप का स्नैप कैमरा अब यूजर्स को ज़ूम कॉल्स में अलग-अलग तरह के कार्टून फिल्टर लगाने की सुविधा देता है। जैसे कि डिज़नी, पिक्सार, ड्रीमवर्क्स आदि। मल्टीम...

WhatsApp ने लॉन्च किया नया फीचर, नए मैसेज के बाद भी आर्काइव कर सकेंगे चैट्स

Image
नई दिल्ली। वाट्सऐप ( WhatsApp launches new feature ) वर्तमान समय मे सबसे ज़्यादा लोकप्रिय चैटिंग ऐप है। इसके दुनियाभर में लगभग 250 करोड़ यूज़र्स हैं। ऐसे मे वाट्सऐप समय-समय पर अपने यूज़र्स के लिए नए फीचर्स लाता रहता है। इससे यूज़र्स को वाट्सऐप पर एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है और उनका इंट्रेस्ट भी बढ़ता है। वाट्सऐप फीचर्स की लिस्ट मे अब एक नया फीचर जुड़ा है। इस फीचर की मदद से हम नये मैसेज आने के बाद भी किसी भी चैट को आर्काइव कर सकते हैं। वाट्सऐप ने इस फीचर को लॉन्च करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। वाट्सऐप के इस फीचर की मदद से यूज़र को अपने मैसेज इनबॉक्स पर ज़्यादा और बेहतर कंट्रोल मिलेगा। साथ ही चैट फोल्डर को भी अधिक व्यवस्थित रखने में आसानी होगी। क्या है वाट्सऐप का नया आर्काइव चैट फीचर वाट्सऐप के इस नये फीचर की मदद से हम किसी भी चैट को आर्काइव कर सकते हैं। ऐसे में अगर कोई नये मैसेज भी आते हैं, तो वो चैट फोल्डर में नहीं दिखेंगे। वो मैसेज सीधा आर्काइव फोल्डर में जाएंगे। नये मैसेज मेन चैट फोल्डर में तब तक नहीं दिखेंगे जब तक यूज़र्स उस चैट को अन-आर्काइव नहीं कर...

Google के डाटा रिस्टोर टूल से जल्द ही WhatsApp chats को iOS से Android पर ट्रांसफर करना हो सकता है सम्भव, जानिए कैसे

Image
नई दिल्ली। वाॅट्सऐप ( WhatsApp ) वर्तमान मे दुनियाभर में लगभग 250 करोड़ यूज़र्स के साथ दुनिया का सबसे ज़्यादा लोकप्रिय चैटिंग एप है। कुछ यूज़र्स वाॅट्सऐप यूज़ करने के लिए एंड्रॉयड (Android) स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ वाॅट्सऐप यूज़ करने के लिए आईओएस (iOS) स्मार्टफोन्स यानी कि आईफोन का इस्तेमाल करते हैं। पर कई बार ऐसा होता हैं जब यूज़र्स को अपना डिवाइस बदलना पड़ जाता हैं। जैसे आईफोन से एंड्रॉयड स्मार्टफोन। ऐसे में नए डिवाइस पर वाॅट्सऐप इंस्टॉल करने पर पुराने डिवाइस पर मौजूद वाॅट्सऐप चैट्स नए डिवाइस पर ट्रांसफर करना मुश्किल होता हैं। पर ऐसा एक फीचर है जिससे जल्द ही यह काम आसानी से किया जाना सम्भव हो सकेगा। यह फीचर Google का Data Restore टूल है। इस टूल से वाॅट्सऐप चैट्स को आईओएस डिवाइसेज़ से एंड्रॉयड डिवाइसेज़ में आसानी से ट्रांसफर करना जल्द ही सम्भव हो सकता है। यह भी पढ़े - WhatsApp ने लॉन्च किया नया फीचर, शुरू होने के बाद भी ज्वाइन कर सकेंगे ग्रुप कॉल गूगल का डाटा रिस्टोर टूल जल्द ही यूज़र्स को अपने वाॅट्सऐप चैट्स को iOS से Android डिवाइस में ट्रांसफर करने की सुविध...

WhatsApp Status Download: कैसे डाउनलोड करें दूसरों का वाॅट्सऐप स्टेटस, जानिए आसान ट्रिक

Image
नई दिल्ली। वाॅट्सऐप ( WhatsApp ) वर्तमान मे दुनिया का सबसे ज़्यादा लोकप्रिय चैटिंग एप है। इसके दुनियाभर में लगभग 250 करोड़ यूज़र्स हैं। वाॅट्सऐप अपने यूज़र्स को कई फीचर देता हैं। इन्हीं में से एक फीचर है WhatsApp Status का। वाॅट्सऐप ने यह फीचर कुछ साल पहले ही इंस्टाग्राम ( Instagram ) और फेसबुक ( Facebook ) के स्टोरीज़ फीचर से प्रेरित होकर लॉन्च किया था। वर्तमान मे यह फीचर बहुत ही लोकप्रिय हैं। लोकप्रियता के मामले में वाॅट्सऐप स्टेटस फीचर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ और फेसबुक स्टोरीज़ को भी पीछे छोड़ दिया हैं। हम अक्सर ही वाॅट्सऐप पर स्टेटस पोस्ट करते हैं और दूसरे लोगों का स्टेटस भी देखते हैं। कई बार हम अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार का ऐसा कोई स्टेटस देखते हैं जो हमें पसंद आ जाता है। ऐसे में हमारा उस स्टेटस को डाउनलोड करने का मन होता हैं। हालांकि वाॅट्सऐप पर स्टेटस डाउनलोड करने का फीचर उपलब्ध नहीं हैं, पर एक ऐसी ट्रिक है जिससे हम आसानी से किसी के वाॅट्सऐप स्टेटस को डाउनलोड कर सकते हैं। इस ट्रिक के बारे में कम ही लोग जानते हैं। यह भी पढ़े - WhatsApp ने लॉन्च किया नया फीचर, शुरू होने के ...

अपने कंप्यूटर पर Windows 11 अपग्रेड करते समय इस बड़ी गलती को करने से बचें

Image
नई दिल्ली । माइक्रोसॉफ्ट ( Microsoft ) ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के नए वर्ज़न विंडोज़ 11 ऑपरेटिंग सिस्टम की घोषणा कर दी हैं। ऐसे में दुनियाभर के विंडोज़ ( Windows ) यूज़र्स अपने कंप्यूटर पर विंडोज़ को अपग्रेड करने और माइक्रोसॉफ्ट के नए ऑपरेटिंग सिस्टम को इस्तेमाल करने के लिए उत्साहित हैं। पर इससे पहले कि आप अपने कंप्यूटर पर विंडोज़ 11 डाउनलोड और इंस्टॉल करें यह जानना ज़रूरी हैं कि विंडोज़ 11 को डाउनलोड और इंस्टॉल करने में क्या गलती हो सकती हैं? साथ ही यह भी ज़रूरी है कि उस गलती से कैसे बचा जाए। स्वाभाविक गलती विंडोज़ 11 को डाउनलोड करने से पहले की जा सकने वाली गलती है इसके स्रोत को वेरीफाई ना करना। विंडोज 11 का अपडेट मैसेज. साइबर सुरक्षा फर्म और एंटी-वायरस बनाने वाली कंपनी Kaspersky यूज़र्स को नकली विंडोज 11 के डाउनलोड के बारे में और इससे बचने के लिए चेतावनी दे रहें हैं। विंडोज 11 का यह नकली वर्ज़न आपके कंप्यूटर में वायरस ला सकता हैं, जिससे कंप्यूटर के साथ-साथ उसमें सेव की हुई फाइल्स को भी नुकसान हो सकता हैं। विंडोज़ 11 ऑफिशियल रूप से इस साल के अंत में सभी लोगों के लिए उपलब्ध होगा। ल...