घर बैठे मोबाइल पर Aadhaar Card Update की मिलेगी पूरी जानकारी, ऐसे करें पता

नई दिल्ली। Aadhaar Card हर किसी के लिए जरूरी है। यही वजह है कि अक्सर लोग अपने आधार कार्ड में जानकारियां अपडेट ( Aadhaar Card Update ) करवाते रहते हैं ताकि किसी अधिकारिक काम के दौरान दिक्कत का सामना न करना पड़े। ऐसे अगर आप अपने आधार कार्ड के अपेडट की पूरी हिस्ट्री जानना चाहते हैं तो आज आपको एक ऐसा आसान तरीका बताएंगे जिसकी मदद से आप अपडेट की पूरी जानकारी ले सकते हैं।

यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( UIDAI) के जरिए आधार में किए गए अपडेट के बारे में जान सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है यानी लॉकडाउन के दौरान भी आप घर बैठे इसका पता लगा सकते हैं। इस फीचर की मदद से आप सारी जानकारी तारीख के हिसाब से ले सकते हैं और नौकरी, स्कूल एडमिशन या फिर किसी दूसरी चीजों के लिए अपनी अपडेट हिस्ट्री का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर और एड्रेस जैसे अपडेट की भी जानकारी ले सकते हैं।

ऐसे करें नए फीचर का इस्तेमाल

इसके लिए रजिस्टर्ड आधार कार्ड मोबाइल नंबर होना जरूरी है। सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट ( www.uidai.gov.in ) पर जाएं और फिर My Aadhaar सेगमेंट के Update Your Aadhaar सेक्शन में जा कर Aadhaar Update History पर क्लिक करें । इसके बाद एक नया पेज ओपेन होगा जहां आपको Aadhaar नंबर या Virtual ID और security/Captcha कोड एंटर करना होगा, जिसके बाद पूरी हिस्ट्री आपके सामने आ जाएगी।



Comments

Popular posts from this blog

1 मिनट में बढ़ा सकते हैं मोबाइल का रैम, बस करना होगा ये छोटा सा काम

Twitter पर अगले हफ्ते मिलेंगे दो नए फीचर्स, जानिए क्या और इनसे मिलने वाले फायदे

केंद्र सरकार भेज रही लोगों के स्मार्टफोन पर Emergency Alert मैसेज, यह है वजह