अब पोस्टपेड और क्रेडिट कार्ड की तरह करें Paytm Postpaid का इस्तेमाल, बिना ब्याज के उठाएं 45 दिनों तक लाभ

नई दिल्ली: मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम ( Paytm ) ने एक नई सेवा शुरू की है जिसका नाम पेटीएम पोस्टपेड ( Paytm Postpaid ) है और इसका टैग लाइन Buy Today, pay next month है। ये सर्विस ठीक उसी तरह काम करता है जिस तरह पोस्टपेड मोबाइल सिम या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं इसके लिए अधिक चार्ज भी नहीं करना पड़ेगा और किसी तरह के डॉक्यूमेंटेशन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि तय सीमा पर पेमेंट नहीं करने पर लेट फीस जमा करना पड़ेगा।

इस सर्विस के तहत 1 तारीख को बिल जेनरेट होगा, जिसे 15 तारीख तक जमा करना होगा। बिल का भुगतान करने के लिए पेटीएम की तरफ से 1, 5 और 15 तारीख को रिमाइंडर दिया जाएगा। अगर आप भी इस सर्विस का लाभ लेना चाहते हैं तो पेटीएम एप्लीकेशन लॉगिन करके सिक्योरिटी एंड सेटिंग प्रोफाइल में जाए और यहां पेटीएम पोस्टपेड के ऑप्शन में जाकर अप्लाई करें। बता दें कि पेटीएम आपके ट्रांजेक्शन के आधार पर क्रेडिट लिमिट तय करेगा ।

यह भी पढ़ें- बेहद ही कम कीमत में Tata Sky, D2h, Dish TV और Airtel Digital TV सेट-टॉप बॉक्स खरीदने का मौका

Paytm Postpaid service का इस्तेमाल मोबाइल रिचार्ज, मोबाइल बिल और इलेक्ट्रिक बिल पे करने, ओला और ऊबर को पेमेंट करने, पेटीएम मॉल से शॉपिंग करने या फिर स्कैन करके पेमेंट करने में कर सकते हैं। इसके तहत यूजर्स को 45 दिनों का फ्री क्रेडिट मिलेगा। महीना खत्म होते ही 1 तारीख को बिल ग्राहक के पास आ जाएगा, जिसका भुगतान 15 दिनों के अंदर करना होगा। बिल का भुगतान डिजिटल वॉलेट या किसी भी बैंक के डेबिट कार्ड या नेटबैंकिंग के जरिए कर सकते हैं।



Comments

Popular posts from this blog

1 मिनट में बढ़ा सकते हैं मोबाइल का रैम, बस करना होगा ये छोटा सा काम

Twitter पर अगले हफ्ते मिलेंगे दो नए फीचर्स, जानिए क्या और इनसे मिलने वाले फायदे

केंद्र सरकार भेज रही लोगों के स्मार्टफोन पर Emergency Alert मैसेज, यह है वजह