Posts

एयरटेल इस नए प्रीपेड प्लान के साथ रोज दे रहा 3 जीबी डेटा और नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन फ्री

Image
Airtel New Prepaid Plan : एयरटेल के यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान के साथ यूजर्स को प्रतिदिन 3 जीडी डेटा के साथ नेटफ्लिक्स का सबस्क्रिपशन फ्री मिलेगा। यह अनोखा पैकेज, वर्तमान में प्रीपेड उपयोगकर्ताओं के लिए एयरटेल की ओर से अपनी तरह की एकमात्र पेशकश है, जो अब ओटीटी लाभों और तेज इंटरनेट स्पीड के साथ यूजर्स के लिए देश भर में उपलब्ध है। इस प्लान की कीमत 1499 रुपए है। इस प्लान के संबंध में कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं होने के बावजूद, टेलीकॉम ऑपरेटर ने चुपचाप अपनी ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल एप दोनों पर इस नए प्लान को लिस्ट कर दिया है। यह भी पढ़ें : स्कैमर्स ने ठगने का नया तरीका ढूंढा, एक झटके में आपको बना देगा कंगाल प्लान डिटेल्स एयरटेल का 1499 रुपए का नवीनतम प्रीपेड रिचार्ज प्लान 3 जीबी दैनिक डेटा, असीमित वॉयस कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस प्रदान करता है। इसकी वैधता 84 दिनों के लिए है। इसके अलावा यूजर्स को नेटफ्लिक्स के बेसिक प्लान की फ्री मेंबरशिप, असीमित 5जी डेटा एक्सेस, अपोलो 24*7 सर्कल मेंबरशिप, मुफ्त हेलोट्यून्स और विंक म्यूजि...

रिपोर्ट में खुलासा, इस वजह से भारत को सबसे ज्यादा टारगेट करते हैं हैकर्स

Image
India Most targeted Country By Hackers : सभी साइबर हमलों में 13.7 प्रतिशत के साथ भारत सबसे अधिक लक्षित देश है, इसके बाद 9.6 प्रतिशत के साथ अमरीका, 9.3 प्रतिशत और 4.5 प्रतिशत के साथ इंडोनेशिया और चीन हैं। सोमवार को जारी एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। साइबर सुरक्षा फर्म साइफिरमा के अनुसार, 2022 में भारत सबसे अधिक लक्षित देश था, क्योंकि सरकारी एजेंसियों पर हमले दोगुने से अधिक हो गए। 2022 की दूसरी छमाही में सरकारी एजेंसियों पर 2021 की समान अवधि की तुलना में 95 प्रतिशत अधिक साइबर हमले हुए। भारत में राज्य प्रायोजित साइबर हमलों की संख्या 2021 की तुलना में 2022 में 100 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई। रिपोर्ट के अनुसार, हेल्थकेयर हैकर्स द्वारा सबसे अधिक लक्षित क्षेत्र है, इसके बाद शिक्षा, अनुसंधान, सरकार और सैन्य क्षेत्र हैं। साइफिरमा के सीईओ और संस्थापक कुमार रितेश ने कहा, "विश्‍व मंच पर भारत की बढ़ती प्रमुखता और पश्चिमी अर्थव्यवस्थाओं द्वारा अन्य बड़े देशों की तुलना में भारत का पक्ष लेने के दबाव, कम साइबरसेक परिपक्वता वाली एक युवा और तकनीक-प्रेमी आबादी ने महत्वपूर्ण संपत्तियों, सरकारी एजे...

WhatsApp के कुछ टॉप फीचर्स, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए

Image
Top WhatsApp Features : देशभर में लोग वॉट्सएप का उपयोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ संपर्क में रहने के लिए करते हैं, फिर चाहे वे देश के किसी भी हिस्से में क्यों न हों। 11 भाषाओं में उपलब्ध वॉट्सएप, अपने पसंदीदा पलों को पिक्कचर्स और वीडियोज के माध्यम से अपने प्रियजनों के साथ शेयर करने का एक आसान और निजी तरीका है। आप इसका उपयोग किसी को कुछ महत्वपूर्ण बात बताने या किसी दोस्त के साथ सिर्फ चैट करने के लिए भी कर सकते हैं। यहां तक कि यदि आप टाइप नहीं करना चाहते तो एक दूसरे को देखने के लिए आप वीडियो कॉल कर सकते हैं या वॉयस मैसेज भी भेज सकते हैं। आपके सभी मैसेज व कॉल्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ पूरी तरह सुरक्षित होते हैं, यानी केवल आप और जिस व्यक्ति के साथ आप बातचीत कर रहे हैं, सिर्फ वही उन्हें देख सकता है, कोई तीसरा व्यक्ति आपके मैसेज या कॉल्स नहीं देख सकता, यहां तक कि वॉट्सएप भी नहीं। यहां हम कुछ टॉप फीचर्स के बारे में बता रहे हैं, जो वॉट्सएप पर होने वाली आपकी रोजाना की बातचीत को और भी अधिक दिलचस्प बना देता है। यह भी पढ़ें : Apple ने एम3 चिप्स के साथ नया 'मैकबुक प्रो' और '...

WhatsApp ने भारत में 71 लाख से अधिक अकाउंट्स किए बंद, यह है वजह

Image
Whats App Bans 71 Lakhs Accounts in India : मेटा के स्वामित्व वाले वॉट्सएप ने नए आईटी नियम 2021 के अनुपालन में सितंबर महीने में भारत में रिकॉर्ड 71 लाख से अधिक खराब खातों पर प्रतिबंध लगा दिया। कंपनी ने 1 से 30 सितंबर के बीच 71,11,000 खातों पर प्रतिबंध लगा दिया। वॉट्सएप ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में कहा कि यूजर्स की किसी भी रिपोर्ट से पहले इनमें से लगभग 25,71,000 खातों पर सक्रिय रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया। सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म, जिसके देश में 50 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं, को सितंबर में देश में रिकॉर्ड 10,442 शिकायत रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिनमें से 85 पर कार्रवाई की गई। "एकाउंट्स एक्शनड" उन रिपोर्टों को दर्शाता है, जहां वॉट्सएप ने रिपोर्ट के आधार पर उपचारात्मक कार्रवाई की और कार्रवाई करने का मतलब या तो किसी खाते पर प्रतिबंध लगाना है या परिणामस्वरूप पहले से प्रतिबंधित खाते को बहाल करना है। यह भी पढ़ें : मस्क का बड़ा प्लान, एक्स पर डेटिंग के साथ-साथ जॉब के लिए हायरिंग भी कर सकेंगे कंपनी के अनुसार, "इस उपयोगकर्ता-सुरक्षा रिपोर्ट में प्राप्त उपयोगकर्ता शिका...

मस्क का बड़ा प्लान, एक्स पर डेटिंग के साथ-साथ जॉब के लिए हायरिंग भी कर सकेंगे

Image
Elon Musk To Start Dating App : एलन मस्क ने जल्द ही एक्स को एक शीर्ष डेटिंग और जॉब हायरिंग प्लेटफॉर्म बनाने की इच्छा व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने खेल और राजनीतिक कार्यक्रमों की अधिक वीडियो लाइव- स्ट्रीमिंग पर जोर दिया है। एक्स सीईओ लिंडा याकारिनो के साथ कर्मचारियों के साथ ऑल-हैंड मीटिंग में मस्क ने कहा कि वह इस बात पर जोर देंगे कि एक्स प्लेटफॉर्म पर पहले किसी ने क्या पोस्ट किया है। उन्होंने कर्मचारियों से कहा, च्च्क्या उन्होंने दिलचस्प सामग्री पोस्ट की है? यह शायद इस बात का सबसे बड़ा संकेतक होगा कि वे उत्कृष्ट हैं और आप किसी को नौकरी पर रखना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि 'रोमांटिक मोर्चे' पर भी यही बात है। 'प्लेटफॉर्म पर किसी को ढूंढना, जैसे कोई मिल गया और मेरे दोस्तों को मंच पर लोग मिल गए। और आप बता सकते हैं कि वे जो लिखते हैं वो अपना साथी ढूंढ सकते हैं।' जब याकारिनो ने उनसे पूछा कि क्या एक्स डेटिंग आने वाला है, तो मस्क ने कहा कि कुछ हद तक चीजें पहले से ही हो रही हैं। यह भी पढ़ें : सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर के साथ Samsung लेकर आ रहा यह फोन, यूजर्स ऐसे उठा सकेंगे इसका फा...

अब एक फोन में चलाएं दो-दो वॉट्सएप अकाउंट

Image
मेटा (Meta) के स्वामित्व वाले वॉट्सएप ने गुरुवार को एक ही समय में दो वॉट्सएप अकाउंट लॉग इन करने की सुविधा की घोषणा की। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerburg) ने एक पोस्ट में कहा कि वॉट्सएप यूजर्स जल्द ही एक ही समय में दो वॉट्सएप अकाउंट में लॉग इन कर सकते हैं। उन्होंने घोषणा की, वॉट्सएप पर दो खातों के बीच स्विच करें। जल्द ही आप एप के भीतर एक फोन पर दो वॉट्सएप अकाउंट रख सकेंगे। यह सुविधा आने वाले सप्‍ताहों और महीनों में एंड्रॉइड यूजर्स (Android users) के लिए शुरू हो जाएगी। कंपनी ने कहा, अब आपको हर बार लॉग आउट करने, दो फोन ले जाने या गलत जगह से मैसेज आने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। दूसरा खाता बनाने के लिए आपको एक दूसरे फोन नंबर और सिम कार्ड, या एक ऐसे फोन की आवश्यकता होगी जो मल्टी-सिम या ईसिम स्वीकार करता हो। बस अपनी वॉट्सएप (WhatsApp) सेटिंग्स खोलें, अपने नाम के आगे वाले तीर पर क्लिक करें और "ऐड अकाउंट" पर क्लिक करें। सेटिंग्स को कर सकेंगे नियंत्रित कंपनी के अनुसार, आप प्रत्येक अकाउंट पर अपनी गोपनीयता और अधिसूचना सेटिंग्स को नियंत्रित कर सकते हैं। मेटा के स्वामित...

फाइलें डाउनलोड करने के लिए Google Drive को थर्ड-पार्टी कूकीज की नहीं होगी जरूरत

Image
गूगल ड्राइव (Google Drive) को अब 2 जनवरी, 2024 से फाइल डाउनलोड करने के लिए थर्ड-पार्टी कुकीज को इनेबल करने की आवश्यकता नहीं होगी। गूगल क्रोम और अन्य ब्राउजर्स ने यूजर्स की प्राइवेसी की बेहतर सुरक्षा के लिए थर्ड-पार्टी कुकीज को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने एक अपडेट में कहा, 2 जनवरी, 2024 से ड्राइव थर्ड-पार्टी कुकीज की आवश्यकता के बिना डाउनलोड की सर्विस शुरू कर देगा। अगर आपके पास स्पेसिफिक वर्कफ़्लो है, जो ड्राइव के डाउनलोड यूआरएल पर निर्भर है या किसी एप का इस्तेमाल करते हैं जो ड्राइव के डाउनलोड यूआरएल पर निर्भर है, तो आपको 2 जनवरी तक ड्राइव और डॉक्स पब्लिशिंग फ्लो पर स्विच करना होगा। यह बदलाव तब आया है जब प्राइवेसी बढ़ाने के लिए मोज़िला और एप्पल (Apple) की इसी तरह की कार्रवाई के बाद, गूगल अपने क्रोम ब्राउजर में डिफॉल्ट रूप से थर्ड-पार्टी कुकीज को डिसेबल करने की तैयारी कर रहा है। गूगल (Google) ने कहा, थर्ड-पार्टी कुकीज (Third party cookies) की आवश्यकता के बिना डाउनलोड सर्विस ड्राइव यूजर्स के लिए यूजेबिलिटी, सुरक्षा और गोपनीयता में सुधार करने के लिए काम करेगी। ...