Posts

मार्क जुकरबर्ग की बड़ी टेंशन, एक्स पर यह सुविधा जल्द शुरू करने जा रहे हैं एलन मस्क

Image
X Twitter Video Calling Feature : एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क ने गुरुवार को घोषणा की कि माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर जल्द ही वीडियो और ऑडियो कॉल के फीचर जोड़े जायेंगे जो आईओएस, एंड्रॉइड, मैक और पीसी पर भी समर्थित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कॉल करने के लिए किसी फोन नंबर की जरूरत नहीं होगी। मस्क (Elon Musk) ने एक्स (X) (पहले ट्विटर) (Formerly Twitter) पर पोस्ट किया, वीडियो और ऑडियो कॉल एक्स पर आ रहे हैं - आईओएस, एंड्रॉइड, मैक और पीसी पर काम करता है - किसी फोन नंबर की आवश्यकता नहीं है - एक्स प्रभावी वैश्विक एड्रेस बुक है। यह भी पढ़ें : लड़कियों के दिल पर राज करने आ रहा Samsung का 440MP कैमरा सेंसर वाला स्मार्टफोन, दूसरी कंपनियों के उड़े होश उन्होंने कहा, कारकों का वह सेट अद्वितीय है। कई यूजर्स ने इस नए विकास पर अपने विचार व्यक्त किए। इस बीच, एक्स ने घोषणा की है कि वह 2024 के राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election) से पहले अमेरिकी राजनीतिक उम्मीदवारों और पार्टियों को मंच पर विज्ञापन करने की अनुमति देगा। -आईएएनएस

एक छोटी से गलती पड़ गई भारी, स्कैमर ने 64 वर्षीय व्यक्ति के खाते से उड़ाए 6.4 लाख रुपए

Image
PAN KYC Scam : भारत में बढ़ते साइबर फ्रॉड के मामलों के बीच एक नया स्कैम सामने आया है। नवीनतम मामला यूजर्स के लिए थोड़ा डरावना हो सकता है क्योंकि एक व्यक्ति के खाते से स्कैमर ने 6.4 उड़ा लिए और हैरानी की बात यह रही की पीडि़त के मोबाइल फोन पर लेन-देन का कोई एसएमएस भी नहीं आया। स्कैमर्स ने पैन कार्ड केवाईसी अपडेट करने के बहाने उक्त व्यक्ति के खाते को साफ कर दिया। चलिए, जानते हैं कैसे स्कैमर्स ने कैसे इस ठगी को अंजाम दिया। धोखाधड़ी मुंबई के विखरोली इलाके में रहने वाले एक 64 वर्षीय व्यक्ति के साथ हुई। साइबर ठगों ने अत्यधिक पष्किृत तरीके से धोखाधड़ी को अंजाम दिया और लगातार 28 अनधिकृत लेनदेन के जरिए पीडि़त के बैंक खाते से 6.4 लाख रुपए उड़ा लिए। हैरानी की बात यह रही की पीडि़त के मोबाइल पर इन सभी लेनदेन का कोई एसएमएस नहीं आया। यह भी पढ़ें : Apple ने यूजर्स के लिए जारी की चेतावनी, यह गलती की तो ब्लास्ट हो जाएगा आपका आईफोन स्कैम तब शुरू हुआ जब पीडि़त को एक मोबाइल नंबर से कॉल आया, कॉल करने वाले ने खुद को उस निजी बैंक का अधिकारी बताया जहां पीडि़त का खाता था। जालसाज ने दावा किया कि पीडि़त के केव...

सस्ती फ्लाइट टिकट बुक करने में मदद करेगा गूगल का यह फीचर, जानें कैसे करता है काम

Image
Google Flights Feature Will Help Book Cheap Tickets : छुट्टियों के समय अक्सर फ्लाइट्स की टिकटों के दाम बढ़ जाते हैं, जिसके चलते कई बार यात्री मंहगी टिकटों के चलते हवाई यात्रा कैंसिल कर देते हैं। लेकिन, अब यात्रियों को महंगी टिकटों के कारण यात्रा स्थगित नहीं करनी पड़ेगी। दरअसल, 'गूगल फ्लाइट्स' एक नया फीचर लेकर आया है जो आपको सस्ती फ्लाइट टिकट बुक करने में मदद करेगा। यदि आप ट्रेवलिंग के समय अच्छी डील ढूंढऩे के साथ ही पैसे बचाना पसंद करते हैं, तो Google Flights आपके लिए कुछ ऐसे फीचर्स लेकर आया है जिनमें आपकी रुचि हो सकती है। चाहे आप छुट्टियों के मौसम में या साल के किसी अन्य समय में छुट्टियों की योजना बना रहे हों, तो थोड़े से प्लान आपकी उड़ानों पर खर्च किए जाने वाले खर्च में बड़ा अंतर ला सकती है। यहां आपको यहां बताने जा रहे हैं कि कैसे Google Flights आपको बेहतरीन फ्लाइट्स ढूंढऩे में मदद कर सकती हैं। यह भी पढ़ें : आपकी प्राइवेसी को और बेहतर बनाने के लिए WhatsApp लेकर आ रहा नया फीचर, धोखाधड़ी से भी बचेंगे फ्लाइट टिक्ट्स बुक करते समय हमारे मन में अक्सर ये प्रश्न उठते रहते हैं टिकट...

यूट्यूब ने एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए शुरू किया एंटरटेनमेंट का नया फीचर

Image
Youtube Rolls Out Live Lyrics Feature : यूट्यूब म्यूजिक आखिरकार म्यूजिक लवर्स के लिए ग्लोबल लेवल पर एंड्रॉइड (Android) और आईओएस (iOS) पर लाइव लिरिक्स फीचर शुरू कर रहा है। लाइव लिरिक्स फीचर एपल म्यूजिक में पहले से ही उपलब्ध है और अब, यूट्यूब म्यूजिक का उपयोग करने वाले लोगों को भी यह मिलेगा। 9 टू 5 गूगल की रिपोर्ट के अनुसार, नाउ प्लेइंग में मौजूदा लिरिक्स टैब को एक नए डिजाइन और बड़े टेक्स्ट के साथ अपग्रेड किया गया है, जिसमें बेहतर स्पेसिंग देखी गई है। जब गाना अगली लाइन पर जाएगा तो पेज रिफ्रेश हो जाएगा और आगे बढ़ जाएगा। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि बैकग्राउंड ब्लर कवर आर्ट का इस्तेमाल करता है, और यूट्यूब म्यूजिक सॉन्ग शुरू होने से पहले ऑडियो को इंगित करने के लिए एक नोट का उपयोग करता है। एंड्रॉइड (वर्जन 6.15) और आईओएस (6.16) के लिए यूट्यूब म्यूजिक पर लाइव लिरिक्स जारी होने की कई रिपोर्ट हैं। इस बीच गूगल (Google) के स्वामित्व वाले यूट्यूब (Youtube) ने घोषणा की है कि वह एंड्रॉइड पर एक नए फीचर को टेस्ट कर रहा है जो यूजर्स को गुनगुनाकर प्लेटफॉर्म पर एक सॉन्ग सर्च करने की अनुमति देगा। क...

गाने के बोल भूल गए हैं, तो कोई बात नहीं, Youtube पर गुनगुना कर ढूंढ सकते हैं अपना मनपसंद गाना

Image
Youtube Will Allow You To Search Songs by Humming : गूगल (Google) के स्वामित्व वाले यूट्यूब ने घोषणा की है कि वह एंड्रॉइड पर एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जो यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर गुनगुनाकर गाना सर्च करने में मदद देगा। कंपनी ने मंगलवार को 'यूट्यूब टेस्ट फीचर्स एंड एक्सपेरिमेंट्स' पेज पर कहा, हम लोगों के लिए वर्तमान में चल रहे गाने को गुनगुनाकर या रिकॉर्ड करके यूट्यूब पर गाना सर्च करने की क्षमता का एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। एक्सपेरिमेंट में यूजर्स यूट्यूब वॉयस सर्च (Youtube Voice Search) से नए सॉन्ग सर्च फीचर पर टॉगल कर सकते हैं, और जिस सॉन्ग को वे सर्च कर रहे हैं, उसे तीन सेकंड से अधिक समय तक गुनगुना सकते हैं या रिकॉर्ड कर सकते हैं ताकि गाने की पहचान की जा सके। एक बार गाने की पहचान हो जाने के बाद, यूजर्स को यूट्यूब ऐप में म्यूजिक कंटेंट, जनेरेटेड वीडियो और सर्चिंग सॉन्ग की विशेषता वाले शॉट्र्स दिखाई देंगे। कंपनी ने कहा, यह एक्सपेरिमेंट दुनिया भर में एंड्रॉइड डिवाइस पर यूट्यूब देखने वाले कुछ प्रतिशत लोगों के लिए शुरू किया जा रहा है। वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म ने यह भी घोष...

केंद्र सरकार भेज रही लोगों के स्मार्टफोन पर Emergency Alert मैसेज, यह है वजह

Image
Emergency Weather Alert Message : क्या आपके फोन पर एक मैसेज मिला जिसमें लिखा है 'Emergency Alert: Severe’? यदि हां, तो आप अकेले नहीं हैं। कई उपयोगकर्ताओं को अपने स्मार्टफ़ोन पर संदेश मिल रहे हैं जिसमें कहा गया है कि "यह भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunication) द्वारा सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से भेजा गया एक नमूना परीक्षण संदेश है। कृपया इस संदेश पर ध्यान न दें क्योंकि आपकी ओर से कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं है। यह संदेश प्रसारित किया गया है वर्तमान में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (National Disaster Management Authority) द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे पैन-इंडिया आपातकालीन चेतावनी प्रणाली का परीक्षण करना। इसका उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा को बढ़ाना और आपात स्थिति के दौरान त्वरित अलर्ट प्रदान करना है।" अधिकारियों के अनुसार, टेक्स्ट मैसेजेस के बाद, अब विभाग अपनी चेतावनी प्रणाली को टेलीविजन, रेडियो और अन्य माध्यमों तक विस्तारित करने की योजना बना रहा है ताकि नागरिकों को तुरंत सूचित किया जा सके और गंभीर मौसम के लिए बेहतर तैयारी की जा सके। क्या आपको...

Elon Musk करने जा रहे हैं यह काम, अब सिर्फ ट्वीट की नहीं, जॉब ढूंढने में भी मदद करेगा एक्स

Image
X To let Users Search For Jobs : एक्स (पूर्व में ट्विटर) (X Formerly Twitter) जल्द ही एक नौकरी खोज सुविधा शुरू करेगा। इससे यूजर्स सीधे प्लेटफॉर्म पर नौकरी ढूंढ सकेंगे। एक्स न्यूज को कवर करने वाले एटदरेट एक्‍सडेली ने पोस्ट किया कि एलन मस्क की एआई कंपनी ने एटदरेट एक्‍सहाइरिंग के माध्यम से अपने पेज पर नौकरी लिस्टिंग पोस्ट करना शुरू कर दिया है। हालांकि, यह अभी केवल वेब और यूएस में ही दिखाई दे रहा है। जब एक यूूूूजर्स ने पूछा, लेकिन हम कैसे जानेंगे कि कौन भर्ती कर रहा है?, जॉब-मैचिंग प्लेटफॉर्म लास्की के पूर्व सीईओ क्रिस बक्के, जिसे ट्विटर ने मई में अधिग्रहण किया था, ने उत्तर दिया : नौकरी की खोज, लेकिन अधिक महत्वपूर्ण बात - योग्य अवसरों के लिए मैचमेकिंग - दोनों जल्द ही आ रहे हैं। पिछले महीने, ऐप शोधकर्ता नीमा ओवजी ने नौकरी लिस्टिंग सुविधा का विवरण देते हुए एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया था, इसमें पता चला था कि कंपनी इस सुविधा का वर्णन "ट्विटर हायरिंग" के रूप में करती है और यह "सत्यापित संगठनों के लिए आपकी कंपनी प्रोफाइल पर नौकरियां पोस्ट करने के लिए एक मुफ्त सुविधा है। सत्यापित स...