Posts

FB-Insta-WhatsApp डाउन होने से Signal-Twitter की मौज, इस आउटेज से जुड़ी 7 बड़ी बातें

Image
नई दिल्ली। दुनिया के प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, वाट्सऐप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर शुक्रवार रात भारत समेत तमाम देशों में लाखों यूजर्स के लिए एक घंटे से भी कम वक्त तक बंद रहे। वाट्सऐप और फेसबुक ने बाद में एक ट्वीट में पुष्टि की कि उसने अपनी सेवाएं बहाल कर दी हैं। ट्विटर पर एक पोस्ट में वाट्सऐप ने लिखा, "आपके धैर्य के लिए धन्यवाद, यह 45 मिनट लंबा था लेकिन हम वापस आ गए हैं! #WhatsAppDown

Koo से बाहर निकली चीनी कंपनी, पूर्व क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ सहित इन दिग्गजों ने खरीदी हिस्सेदारी

Image
बेंगलुरु। ट्विटर के मुकाबले में उतरी भारतीय ऐप कू अब पूरी तरह से भारतीय हो गई है। भारत के माइक्रो ब्लॉगिंग मंच कू और ज्ञान आधारित ऐप वोकल की मूल कंपनी बॉम्बिनेट टेक्नोलॉजीज के मौजूदा निवेशकों और कुछ भारतीयों ने इस कंपनी में चीन स्थित शुनवेई कैपिटल की अल्पांश हिस्सेदारी को खरीद लिया है। Video: स्वदेशी ऐप Koo को लेकर WhatsApp को सता रही ये चिंता शुनवेई कैपिटल की हिस्सेदारी खरीदने वालों में पूर्व भारतीय क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ, बुकमायशो के संस्थापक आशीष हेमराजानी, उड़ान के सह-संस्थापक सुजीत कुमार, फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति और जेरोधा के संस्थापक निखिल कामत शामिल हैं। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि शुनवेई कैपिटल के पास बॉम्बिनेट टेक्नोलॉजीज में नौ फीसदी से अधिक हिस्सेदारी थी। श्रीनाथ ने कहा, "बात यह है कि वे इंटरनेट पर भारतीय भाषा के यूजर्स की आवाज को लाने के लिए एक मंच बना रहे हैं, जो सराहनीय है और एक भारतीय के रूप में मैं उन्हें अपना समर्थन पूरे दिल से देता हूं।" डेटा लीक और चीनी निवेश विवाद के बीच Google Play Store पर टॉप फ्री ऐप बना Koo, यहां जानिए डि...

रिलायंस जियो ने एंड्रॉयड टीवी यूजर्स के लिए लॉन्च की खास सर्विस JioPages, जानिए क्या फायदा होगा

Image
देश की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio यूजर्स की सुविधा के लिए नए प्लान लाती रहती है और अपनी सर्विसेज को अपग्रेड करती रहती है। इन दिनों कंपनी अपने JioPages प्लेटफॉर्म को अपडेट कर रही है। हाल ही जियो ने JioPages के लिए 2.0.3 अपडेट जारी किया था, जिसमें यूजर्स को नए फीचर्स मिले थे। अब जियो की इस ऐप को एंड्रॉयड टीवी के लिए भी लॉन्च कर दिया गया है। इससे एंड्रॉयड टीवी यूजर्स को काफी फायदा होगा। इसे विशेष रूप से टीवी के लिए डिजाइन किया गया है। बता दें कि JioPages ऐप का इस्तेमाल पहले सिर्फ Jio सेट-टॉप-बॉक्स यूजर्स ही कर सकते थे। अब इस ऐप का इस्तेमाल कोई भी एंड्रॉयड टीवी यूजर कर सकता है। इस ऐप को प्ले स्टोर से अपने एंड्रॉयड टीवी में डाउनलोड किया जा सकता है। मिलेंगे दो ब्राउजिंग मोड जियो की ऐप JioPages में यूजर्स को दो ब्राउजिंग मोड मिलेंगे। इन ब्राउजिंग मोड्स मे से एक स्टैंडर्ड डिफॉल्ट होगा। इसके अलावा यूजर्स को गूगल क्रोम ब्राउजर की तरह एक प्राइवेट ब्राउजिंग मोड Incognito भी मिलेगा। JioPages में यूजर्स को होम, वीडियो, समाचार और क्विकलिंक के नाम से चार टैब मिलेंगे। इसमें यूजर्स ब्राउज़िंग ...

जानिए Whatsapp पर किस तरह देख सकते हैं ट्रेन के रियल टाइम अपडेट

Image
Whatsapp एक पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है। इसमें यूजर्स मैसेज, वीडियो कॉल और ऑडियो कॉल के अलावा कई अन्य सेवाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। अब इसमें यूजर्स एक ऐप के जरिए ट्रेन की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को एक नंबर पर मैसेज सेंड करना होगा और उन्हें संबंधित ट्रेन से जुड़ी रियल टाइम अपडेट (Real Time Update of Train) मिल जाएंगे। दरअसल, मुंबई बेस्ड एक स्टार्टअप कंपनी यूजर्स को यह सर्विस उपलब्ध कराती है। इसका नाम Railofy है। इससे ट्रेन यात्रा के दौरान आप रियल टाइम अपडेट्स जान सकते हैं। इस सर्विस के जरिए आपको सभी जानकारियां आपके Whatsapp अकाउंट पर मिलती रहेंगी। जानते हैं कि इस सर्विस का लाभ कैसे उठा सकते हैं। मिलेंगी ये जानकारियां Railofy के जरिए यूजर्स ट्रेन से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त कर सकते हैं। इसमें आपको एक नंबर पर मैसेज सेंड करना होगा। इसके बाद आपको Whatsapp पर संबंधित ट्रेन की जानकारी जैसे पीएनआर स्टेटस पता कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रेन कितनी लेट है और उसकी करंट पोजिशन का भी पता चल जाएगा। सभी अपडेट यूजर्स को उनके Whatsapp मैसेज पर ही मिल ज...

जानिए कैसे Facebook पर 1 मिनट के वीडियो से कर सकते हैं YouTube से ज्यादा कमाई!

Image
आजकल ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर रहते हैं। कई पॉपुलर सोशल मीडिया अकाउंट पर आप अपने अकाउंट बनाते हैं। इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए आपका मनोरंजन भी होता है जैसे Facebook, YouTube आदि। YouTube और फेसबुक के जरिए लोग कमाई भी करते हैं। आप भी इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए कमाई कर सकते हैं। इन सोशल मीडिया प्लेट्फॉर्म्स पर आप अपने वीडियो अपलोड करके पैसे कमा सकते हैं। हाल ही फेसबुक इंक ने कहा कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर कंटेंट क्रिएटर्स को विज्ञापनों के जरिए शॉर्ट फॉर्म वीडियो से कमाई करने की अनुमति देगा। ब्लॉग में की घोषणा फेसबुक ने इसकी घोषणा एक ब्लॉग के जरिए की। कंपनी के बताया कि फेसबुक अब क्रिएटर्स को अधिक पैसा बनाने में उनकी मदद करेगा। जहां क्रिएटर्स शाॅर्ट वीडियो बनाकर विज्ञापन के जरिए पैसे कमा सकेंगे। साथ ही ब्लॉग में यह भी बताया है कि किन-किन तरीकों से लोग फेसबुक पर कमाई कर सकते हैं। ऐसे होगी एक मिनट के वीडियो से कमाई फेसबुक पर यूजर्स एक मिनट तक का वीडियो बनाकर पैसे कमा सकते हैं। इसमें विज्ञापन के जरिए कमाई होगी। अगर आपके अपलोड किए वीडियो में 30 सेकंड का विज्ञापन चला तो आपको पैसे मिले...

अब Google Pay पर ट्रांजेक्शन करना होगा और ज्यादा सेफ, जानिए कैसे

Image
टेक दिग्गज Google ने अपनी पेमेंट ऐप Google Pay में नए फीचर्स लाने की घोषणा की है। इन नए फीचर्स से Google Pay के जरिए ट्रांजेक्शन पहले से ज्यादा सेफ हो जाएगा। साथ ही यूजर्स को डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म पर ट्रांजेक्शन (लेनदेन) डेटा का मैनेजमेंट करने के लिए अधिक विकल्प और कंट्रोल मिलेगा। यूजर्स अपने पर्सनल लेनदेन और गतिविधि रिकॉर्ड को देख सकेंगे और ट्रांजेक्शन हिस्ट्री को डिलीट भी कर पाएंगे। इस फीचर को Google Pay के नए अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। इस फीचर को प्राइवेट डेटा का मिसयूज होने से बचाने के लिए लाया जा रहा है। इसे मर्चेंट के लिए जारी नहीं किया जाएगा। ट्रांजेक्शन को डिलीट या टोकननाइज्ड कर सकेंगे गूगल पे में आए इस नए फीचर के तहत यूजर्स अपने लास्ट 10 यूपीआई ट्रांजेक्शन को डिलीट या टोकननाइज्ड कर सकेंगे। इससे इन ट्रांजेक्शन का एक्सेस गूगल को नहीं मिल पाएगा। बता दें कि क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड टोकननाइज्ड एक प्रोसेस होता है, जिससे कंपनी के इंटरनल नेटवर्क से सेंसिटिव डेटा को हटा दिया जाता है। साथ ही यूजर्स को ये कंट्रोल मिलेगा कि वे ऐप के भीतर सुविधाओं को पर्सनलाइज कर सकेंगे। यह ...

YouTube के जरिए करते हैं कमाई तो अब देना होगा टैक्स, जानिए नए नियम के बारे में

Image
बहुत से लोग वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube के जरिए कमाई करते हैं। लेकिन अब ऐसे कंटेंट क्रिएटर्स और यूट्यूबर्स को Google ने झटका दिया है। दरअसल, Google ने एक नए नियम का ऐलान किया है। इस नए नियम के हिसाब से YouTube से होने वाली कमाई को टैक्स के दायरे लाया जाएगा। अब कंटेंट क्रिएटर्स को यूट्यूब से होने वाली कमाई का एक हिस्सा टैक्स के रूप में कंपनी को देना होगा। रिपोर्ट के अनुसार, यह नया नियम जून 2021 से लागू हो रहा है। इस नए नियम से भारतीय यूट्यूबर्स को भी झटका लगेगा क्योंकि टैक्स का यह नया नियम अमरीका को छोड़कर बाकि सभी देशों के कंटेंट क्रिएटर्स पर लागू होगा। यह है नया नियम रिपोर्ट के अनुसार, नए नियम के तहत यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर्स को 31 मई से पहले अपनी कमाई का खुलासा करना होगा। अगर कंटेंट किएटर्स 31 मई तक ऐसा कर देते हैं तो Google उनसे 15 फीसदी के हिसाब से उस कमाई में से टैक्स लेगा। अगर कंटेंट क्रिएटर्स 31 मई तक यूट्यूब के जरिए हो रही कमाई का खुलासा नहीं करते हैं तो उनसे कंपनी 24 फीसद टैक्स वसूलेगी। इस बारे में Google की तरफ कंटेंट क्रिएटर्स को मेल भेजा जा रहा है। साथ ही बताया जा रहा है कि...