यह ऐप बनी Amazon डिलीवरी ड्राइवरों के लिए सिरदर्द, गोपनीयता को लेकर उठे सवाल
Amazon की ओर से कथित तौर पर थर्ड पार्टी डिलीवरी ड्राइवरों को ट्रैक करने और उनके प्रदर्शन को मापने के लिए 'मेंटर' नामक ऐप का इस्तेमाल करने से गोपनीयता संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है। सीएनबीसी ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि अमेजन ने हालांकि एप को ड्राइवरों की सुरक्षा में सुधार के लिए एक उपकरण कहा है। वहीं गोपनीयता समर्थकों और ड्राइवरों का कहना है कि यह निगरानी के लिए एक उपकरण है। ड्राइवरों पर नजर रखती है ऐप यह एप्लिकेशन डिलीवरी सेवा के दौरान ड्राइवरों के व्यवहार की निगरानी करने के लिए अमेजन की मदद करती है। डिलीवरी ड्राइवरों को इसे डाउनलोड करके लगातार इसका उपयोग करना आवश्यक है। यह उन्हें एक स्कोर प्रदान करता है, जो उनके ड्राइविंग प्रदर्शन को मापता है। ऐप में बग की शिकायत हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ डिलीवरी ड्राइवरों ने इस ऐप को लेकर सवाल उठाए हैं। साथ ही इस ऐप में बग होने की भी शिकायतें मिली हैं। कुछ डिलीवरी ड्राइवरों ने इस ऐप को आक्रामक पाया है और कहा कि वे कई बार ऐप के भीतर बग के कारण अपने प्रबंधक से अनुचि...