Posts

कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए इस एप पर करना होगा रजिस्ट्रेशन, यहां जानें पूरी डिटेल

Image
कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया झेल रही है। ऐसे में सभी को इसकी वैक्सीन का इंतजार है। भारत सहित कई देश कोरोना वायरस की वैक्सीन (Covid 19 Vaccine) को लेकर अंतिम ट्रायल कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है जल्द ही कोरोना की वैक्सीन आ जाएगी। बता दें कि भारत की तीन बड़ी कंपनियों ने अपनी कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी के लिए आवेदन किया है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अभी तक कोरोना वैक्सीन की तारीख के बारे में कोई ऐलान नहीं किया गया है। सरकार ने बनाया एप केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने कोरोना की वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के लिए एक एप बनाया है। इस एप के जरिए कोरोना टीकाकारण की पूरी प्रक्रिया पर नजर रहेगी। इस एप का नाम Co-WIN है। हालांकि अभी तक इस एप को गूगल प्ले-स्टोर या एपल के स्टोर पर लिस्ट नहीं किया गया है। रहेगा पूरा लेखा-जोखा स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस एप के बारे में दी गई जानकारी के अनुसार, Co-WIN एप को सभी फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही इसमें टीकाकरण की प्रक्रिया से लेकर प्रशासनिक क्रिया-कलापों, टीकाकरण कर्मियों...

Google Maps में जुड़ने जा रहा है खास फीचर, यहां जानें इस फीचर से आपको क्या होगा फायदा

Image
ट्रैवलिंग के लिए ज्यादातर लोग Google Maps का इस्तेमाल करते हैं। अब गूगल मैप्स में एक नया फीचर जुड़ने जा रहा है। इस फीचर से व्यवसाय मालिकों को फायदा होगा और यूजर्स भी उनसे संपर्क साध पाएंगे। इसके अलावा Google Maps के एक्सप्लोर टैब में कम्यूनिटी फीड फीचर भी पेश किया है। इसमें लेटेस्ट रिव्यू, फोटो, पोस्ट की जगह, करीबी इवेंट्स आदि दिखाई देंगे। साथ ही इसमें एक्स्पर्ट्स से आया कंटेंट भी मिलेगा जैसे फूड और ड्रिंक मर्चेन्ट, पब्लिशिंग हाउस के आर्टिकल आदि। नए फीचर की मदद से आसपास के इवेंट्स और जगहों की जानकारी मिलेगी। कस्टमर्स और बिजनेस मालिकों के बीच बढ़ेगा कम्यूनिकेशन नए फीचर के बारे में गूगल की ओर से बताया गया है कि इस नए फीचर से व्यवसाय मालिकों और ग्राहकों के बीच कम्यूनिकेशन में वृद्धि हो सकेगी। गूगल का कहना है कि हमने बिजनेस के लिए मैसेजेस की संख्या में वृद्धि देखी है। इस साल की शुरुआत के बाद से कई लोगों ने खोज और मानचित्र पर बिजनेस प्रोफाइल से व्यापारियों से संदेश के लिए दो बार से अधिक बार कोशिश की है। एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए रिपोर्ट के अनुसार गूगल मैप्स पर नया फीचर एंड्रॉ...

WhatsApp की नई शर्तें नहीं मानी तो डिलीट करना पड़ेगा अकाउंट, प्राइवेसी पॉलिसी में हो रहा बदलाव

Image
इंस्टेंट मैसेजिंग एप WhatsApp दुनियाभर में पॉपुलर है। WhatsApp इन दिनों अपने फीचर्स को अपग्रेड करने में जुटा है। हाल ही व्हाट्सएप ने कुछ नए फीचर्स रोल आउट किए हैं। अब खबर आ रही है कि व्हाट्सएप अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट करने जा रही है। खास बात यह है कि अगर किसी यूजर ने इसकी प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं किया तो वह अपना व्हाट्सएप अकाउंट एक्सेस नहीं कर पाएगा। बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी अगले वर्ष से लागू हो जाएगी। करना पड़ेगा अकाउंट डिलीट WhatsApp की नई पॉलिसी के अनुसार अगर किसी यूजर को इसकी अपडेटेड पॉलिसी से कोई परेशानी है, तो अकाउंट डिलीट करने के अलावा कोई उनके पास और कोई ऑप्शन नहीं बचेगा। बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप की अपडेटेड प्राइवेसी पॉलिसी 8 फरवरी, 2021 से लागू हो जाएगी। इसके बाद से अगर कोई यूजर व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं करेगा तो वह अपना व्हाट्सएप अकाउंट एक्सेस नहीं कर पाएगा। यह भी पढ़ें— WhatsApp ने रोल आउट किए कई नए फीचर्स, बदल जाएगा चैटिंग का अंदाज, जानिए क्या बदला इसमें शेयर किया गया स्क्रीनशॉट WABetaInfo ने व्हाट...

WhatsApp ने रोल आउट किए कई नए फीचर्स, बदल जाएगा चैटिंग का अंदाज, जानिए क्या बदला इसमें

Image
पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग एप WhatsApp ने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स रोलआउट किए हैं। ये फीचर्स Android और iOS यूजर्स के लिए रोलआउट किए हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप ने अपने कस्टम चैट वॉलपेपर फीचर को भी शुरू कर दिया है। इससे WhatsApp पर चैटिंग करना और भी मजेदार हो जाएगा। इस कस्टम चैट वॉलपेपर फीचर में यूजर्स हर चैट में अपने वॉलपेपर को बदल सकेंगे। पहले एक ही वॉलपेपर हर चैट्स के लिए इस्तेमाल किए जा सकते थे। बताया जा रहा है कि Whatsapp का यह नया फीचर Hike Messenger से इंस्पायर्ड है। नॉर्मल और डार्क मोड दोनों के लिए अलग वॉलपेपर नए कस्टमाइजेशन की मदद से यूजर्स नॉर्मल और डार्क मोड दोनों के लिए अलग-अलग वॉलपेपर सेट कर सकते हैं। इतना ही नहीं वॉलपेपर को अलग-अलग कलर में डूडल भी किया जा सकेगा। इसके अलावा WhatsApp स्टीकर्स को टेक्स्ट और इमोजी दोनों के जरिए सर्च किए जा सकते हैं। ये नए फीचर्स हुए रोल आउट कस्टम चैट वॉलपेपर अब व्हाट्सएप ने जो नए फीचर्स रोल आउट किए हैं, उनमें कस्टम चैट वॉलपेपर शामिल है। इसके जरिए यूजर्स अलग-अलग चैट के लिए अलग—अलग वॉलपेपर सेट कर सकते हैं। यह भी पढ़ें— WhatsApp पर रोजाना भ...

TikTok ने नए फीचर पर किया काम शुरू, अपलोड कर पाएंगे 3 मिनट तक के वीडियोज

Image
शॉर्ट वीडियो चाइनीज एप Tik Tok भारत में बैन है, लेकिन अमरीका और चीन सहित अन्य देशों में टिक टॉक एप काफी पॉपुलर हो रही है। बता दें कि जो बाइडेन के राष्ट्रपति बनने से Tik Tok के लिए अब अमरीका में बने रहने का भी रास्ता एक तरह से साफ़ है। इसी बीच Tik Tok अपने नए फीचर्स भी पर भी काम शुरू कर रही है। अब इस एप पर तीन मिनट तक के वीडियो अपलोड किए जा सकेंगे। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है। एक सोशल मीडिया एक्सपर्ट मैट नवारा ने अपने ट्वीट में टिक टॉक के इस नए फीचर का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। स्क्रीनशॉट में लिखा है कि उन्हें Tik Tok पर तीन मिनट तक के वीडियो अपलोड करने का अर्ली एक्सेस दिया जा रहा है। फिलहाल 1 मिनट तक के वीडियो कर सकते हैं अपलोड बता दें कि Tik Tok एप पर फिलहाल यूजर्स 1 मिनट तक के वीडियो अपलोड कर सकते हैं। वहीं नए फीचर के रोल आउट होने के बाद वे तीन मिनट तक के वीडियोज अपलोड कर सकेंगे। यानी न सिर्फ़ टिक टॉक एप पर, बल्कि tiktok.com से भी तीन मिनट के वीडियो अपलोड किए जा सकते हैं। इसे टिकटॉक के यूट्यूब से आगे बढ़ने के एक प्रयास के रूप में देखा जा सकता है। यह भी पढ़ें— TikTok बैन ...

लॉन्च से पहले ही हिट हुआ मेड इन इंडिया गेम FAU-G, 24 घंटे में हुए इतने लाख प्री-रजिस्ट्रेशन, PUBG को मिलेगी टक्कर

Image
PUBG Mobile को टक्कर देने के लिए इसी वर्ष मेड इन इंडिया मोबाइल गेम FAU-G की घोषणा की गई थी। पिछले माह बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने इस मल्टी प्लेयर गेम का टीजर भी जारी किया था। इसके टीजर के बाद से ही प्लेयर्स को इस गेम का इंतजार है। पहले यह गेम अक्टूबर माह में ही लॉन्च होने वाला था, लेकिन किन्हीं कारणों से इसकी लॉन्चिंग आगे खिसक गई। नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में FAU-G गेम गूगल प्ले स्टोर पर लाइव हो गया और इसके प्री—रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए। मात्र 24 घंटे में ही लाखों यूजर्स ने इस गेम के लिए प्री—रजिस्ट्रेशन कराए। 24 घंटे में हुए इतने लाख प्री—रजिस्ट्रेशन FAU-G गेम को कंपनी ने 30 नवंबर को गूगल प्ले-स्टोर पर लाइव किया। इसके बाद से प्री-रजिस्ट्रेशन चल रहा है। इस गेम ने मात्र 24 घंटे में गूगल प्ले-स्टोर पर 10 लाख प्री-रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा पार कर लिया है। FAU-G गेम को डेवलप करने वाली कंपनी nCore गेम्स ने इसकी जानकारी दी है। प्री-रजिस्ट्रेशन फिलहाल सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने अभी इस बात की जानकारी नहीं दी है कि iOS यूजर के लिए प्री—रजिस्ट्रेशन कब से शु...

Apple App Store पर वर्ष 2020 के 15 बेस्ट एप, जानिए किन एप्स ने मारी बाजी, Zoom बना आइपैड एप और...

Image
iphone नर्माता कंपनी Apple ने अपने एप स्टोर बेस्ट ऑफ 2020 के विजेताओं की घोषणा की। इनमें ऐसे 15 एप्स और गेम्स को चुना गया, जिन्होंने इस वर्ष यूजर्स का जीवन को आसान बनाया और लोगों से अधिक जुड़े रहने के लिए आवश्यक साबित हुए हैं। अपनी उच्च गुणवत्ता, क्रिएटिव डिजाइन, इस्तेमाल और इनोवेटिव प्रौद्योगिकी के लिए उल्लेखनीय ये एप और गेम समान रूप से अपने सकारात्मक सांस्कृतिक प्रभाव, सहायकता और महत्व के लिए जाने जाते हैं। बच्चों की शिक्षा से लेकर भूख से लड़ने मे मददगार इस मौके पर एप्पल के सदस्य फिल शिलर ने कहा कि दुनिया भर में हमने कई सारे डेवलपर्स के उल्लेखनीय प्रयासों को देखा और 2020 के ये सर्वश्रेष्ठ विजेता उस इनोवेशन के 15 उत्कृष्ट उदाहरण हैं। अपने बच्चों की शिक्षा को ट्रैक पर रखने, भूख से लड़ने में मदद करने से लेकर कई चीजों में उनका प्रभाव हममें से कई लोगों के लिए सार्थक रहा। यह भी पढ़ें— Apple पर iPhone को लेकर झूठे दावे करने का आरोप, लगा 88 करोड़ का जुर्माना, यहां जानें पूरा मामला वेकआउट को मिला आईफोन एप सम्मान इस साल एप्पल ने एंड्रेस कैनेला द्वारा विकसित साल के आईफोन एप के रूप में वेक...