Posts

Tik Tok को अमरीका में फिर मिली राहत, कोर्ट ने लगाई बैन पर रोक

Image
शॉर्ट-वीडियो बनाने वाले चीनी एप Tik Tok को अमरीका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंध से एक बार फिर राहत मिल गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पेन्सिलवेनिया में एक संघीय न्यायाधीश ने सरकार को उन प्रतिबंधों को रोक दिया है, जो 12 नवंबर से प्रभावी रूप से इस ऐप को बंद कर देते। बता दें कि यह आदेश उस मुकदमे के बाद आया है, जो टिकटॉक बनाने वालों ने इस प्रतिबंध के खिलाफ लगाया था। जज ने आदेश में लिखा, टिकटॉक पर बनाए गए लघु वीडियो अभिव्यक्ति करने वाले और सूचनात्मक हैं और न्यूज वायर फीड से जुड़ी अभिव्यक्ति इंटरनेशनल इमरजेंसी इकॉनॉमिक पॉवर एक्ट के तहत आती हैं। टिकटॉक ने जारी किया बयान टिकटॉक के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, समुदाय से मिले समर्थन के कारण हम काफी आगे बढ़े हैं, जिन्होंने अपने अभिव्यक्ति के अधिकारों की रक्षा करने, अपने कॅरियर के लिए और छोटे व्यवसायों का समर्थन करने के लिए विशेष रूप से महामारी के दौरान काम किया है। हम अपने प्लेटफॉर्म और कानूनी विकल्पों के जरिए अपनी रचनात्मक कम्युनिटी की आवाज को समर्थन देते हैं और उन्हें लगातार यह सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी बीच यूए...

आपका खोया फोन ढूंढ निकालेगा सैमसंग का यह अनोखा एप, जानिए कैसे करता है काम

Image
जब किसी का मोबाइल खो जाता है तो उसे ढूंढना बड़ा मुश्किल होता है, लेकिन अब अगर किसी का सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन, गैलेक्सी वॉच, टैबलेट या इयरबड्स खो जाएं तो उन्हें ढूंढने में आसानी होगी। दरअसल, Samsung ने एक एप जारी किया है। इस एप का नाम SmartThings Find है। यह एप बिना इंटरनेट कनेक्शन और बिना मोबाइल नेटवर्क के आपका खोश हुआ गैलेक्सी स्मार्टफोन ढूंढ निकालेगा। तो जानते हैं कि यह एप कैसे काम करेगा और किस तरह से आपके खोये हुए फोन को ढूंढेगा। इस टेक्नोलॉजी से खोजेगा डिवाइस सैमसंग ने इस एप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्मार्ट थिंग्स फाइंड एप में ब्लूटूथ लो एनर्जी (BLE) और अल्ट्रा-वाइडबैंड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। इस टेक्नोलॉजी से यह एप खोए हुए गैलेक्सी डिवाइस को लोकेट करेगा। डिवाइस को लोकट करने के बाद यह एप यूजर को मैप और साउंड की जरिए खोये हुए डिवाइस तक पहुंचा देगा। यह भी पढ़ें— डेटा चुराते हैं बच्चों के ये तीन एप्स, अगर आपके मोबाइल में हैं तो तुरंत करें डिलीट इन डिवाइस में करेगा काम सैमसंग का यह अनोखा एप एंड्रॉयड 8 और उससे बाद के ओएस पर काम करने वाले गैलेक्सी स्मार्टफो...

इंडियन आर्मी ने बनाया नया मैसेजिंग एप SAI, जानिए इसके जबरदस्त सिक्योरिटी फीचर्स के बारे में

Image
आजकल कम्यूनिकेशन और चैटिंग के लिए ज्यादातर यूजर्स मैसेजिंग एप का इस्तेमाल करते हैं। व्हॉट्सएप सबसे पॉपुलर मैसेजिंग एप्स में से एक है। अब इंडियन आर्मी को भी व्हॉट्सएप जैसा मैसेजिंग एप मिल गया है। दरअसल,'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के तहत भारतीय सेना ने एक नया मैसेजिंग एप डिवेलप किया है। इंडियन आर्मी के इस मैसेजिंग एप को 'Secure Application for the Internet (SAI)' नाम से लॉन्च किया गया है। कर्नल साई शंकर ने इस एप को बनाया है। आर्मी का यह एप एप इंटरनेट के जरिए एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर एंड-टू-एंड सिक्योर वॉयस, टेक्स्ट और विडियो कॉलिंग सर्विस सपोर्ट करता है। बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स रक्षा मंत्रालय ने इस एप के बारे में जानकारी शेयर करते हुए बताया कि आर्मी द्वारा बनाया गया यह मैसेजिंग एप व्हाट्सएप, टेलिग्राम, SAMVAD और GIMS जैसा ही है। इंडियन आर्मी के इस एप में सिक्योरिटी फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है। यह एप एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन मैसेजिंग प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करता है। मतलब इसका डेटा कोई थर्ड पार्टी नहीं ले सकती है। जिसको मैसेज भेजा गया है और जिसने मैसेज भेजा है, सिर्फ वही इसे पढ...

आज से भारत में पूरी तरह बंद हुआ PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite

Image
भारत में आज यानि 30 अक्टूबर से पबजी मोबाइल (PUBG Mobile) और पबजी मोबाइल लाइट (PUBG Mobile Lite) पूरी तरह से काम करना बंद कर देगा। मोबाइल गेम के स्वामित्व वाले टेंसेंट गेम्स (Tencent Games) ने एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। कंपनी ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए भारत में पबजी के फैंस को शुक्रिया भी कहा। बता दें कि देश में पिछले महीने करीब 118 एप्स पर सरकार ने बैन लगा दिया था। इनमें पबजी भी शामिल है। हालांकि जिनके मोबाइल में पबजी गेम इंस्टॉल था, उनमें यह अब तब काम कर रहा था, लेकिन आज से नहीं करेगा। बता दें कि इन एप्स को बैन करने की वजह चीन से सुरक्षा को खतरा बताया था। पबजी कॉर्प ने जताई थी वापसी की संभावना बता दें कि कुछ दिनों पहले ही पबजी मोबाइल के डेवलपर पबजी कॉर्प ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट डाली थी। इसमें कंपनी ने भारत में बैटल रॉयल-स्टाइव गेम्स की वापसी की संभावना जताई थी। अब कंपनी ने घोषणा की है कि पबजी मोबाइल 30 अक्टूबर से भारत में पूरी तरह से काम करना बंद कर देगा। यह भी पढ़ें— डेटा चुराते हैं बच्चों के ये तीन एप्स, अगर आपके मोबाइल में हैं तो तुरंत करें डिलीट यूजर्स के डेटा...

इस एप के जरिए सिर्फ 1 रुपए में खरीद सकते हैं सोना, जानें पूरी डिटेल

Image
दीपावली पर सोना खरीदने की परंपरा रही है। ऐसे में अगर इस बार आप भी सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो मर्चेंट पेमेंट कंपनी BharatPe बहुत ही सस्ते में सोना खरीदने की स्कीम लेकर आई है। दरअसल, भारतपे ने अपने प्लेटफॉर्म पर डिजिटल गोल्ड लॉन्च किया है। यहां आपको 1 रुपया में भी सोना खरीदने का मौका मिलेगा। भारतपे (BharatPe) ने सेफगोल्ड (Safegold) के साथ मिलकर मर्चेंट्स के लिए डिजिटल गोल्ड प्रोडक्‍ट (Digital Gold Product) की पेशकश की है। सोना खरीदा और बेचा जा सकता है बता दें कि सेफगोल्ड एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो 24 घंटे लो टिकट साइज पर ग्राहकों को 24 कैरेट फिजिकल गोल्ड की खरीद, बिक्री और डिलिवरी की सुविधा देता है। यह प्लेटफॉर्म अब भारतपे के साथ यह सेफगोल्ड स्कीम लाया है। भारतपे के मुताबिक, उसके प्‍लेटफॉर्म से कभी भी कहीं से भी 99.5 फीसदी शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना खरीदा और बेचा जा सकता है। यह भी पढ़ें— डेटा चुराते हैं बच्चों के ये तीन एप्स, अगर आपके मोबाइल में हैं तो तुरंत करें डिलीट 1 रुपए में भी खरीद सकते हैं सोना भारतपे (BharatPe) का कहना है कि यहां ग्राहक कीमत या वजन के हिसाब से सोने की ...

इस एप के जरिए हर मिनट मिलता है 3 लोगों को रोजगार, आपने देखा क्या?

Image
ग्लोबल प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन (Linkedin) के जरिए हर मिनट में तीन लोगों को काम पर रखा जाता है। Microsoft के सीईओ सत्या नडेला का कहना है कि यह एप सुनिचित करता है कि नई सुविधाओं के माध्यम से करीब 4 करोड़ नौकरी चाहने वालों के लिए यह आसान हो सके और वे नए अवसर की तलाश कर सकें। बता दें कि इस एप के 72.2 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। पिछने वर्ष की तुलना में दुगनी हुई कंटेंट देखने की अवधि सीईओ ने कहा कि ज्यादातर पेशेवर अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए लिंक्डइन लर्निंग की ओर रुख कर रहे हैं। प्रत्येक सप्ताह 10 लाख से अधिक घंटे तक कंटेंट देखा जाता है और यह अवधि एक साल पहले की तुलना में दोगुना है। सत्या नडेला ने कंपनी एक इवेंट में पहली तिमाही अर्निंग कॉल के दौरान कहा कि मार्केटिंग समाधान के मद्देनजर लिंक्डइन पर विज्ञापनदाता की मांग पूर्व-कोविड के स्तर के दौरान करीब-करीब 40 प्रतिशत प्रति वर्ष तक वापस आ गई, क्योंकि मार्केटर्स व्यवसाय के लिए पेशेवरों से जुड़ने के लिए हमारे टूल का उपयोग करते हैं। यह भी पढ़ें— डेटा चुराते हैं बच्चों के ये तीन एप्स, अगर आपके मोबाइल में हैं तो तुरंत करें डिलीट...

YouTube लाया नए फीचर्स, अब बदल जाएगा वीडियो देखने का अंदाज

Image
Google इन दिनों अपनी सर्विसेज को अपग्रेड करने में जुटा है। पिछले कुछ दिनों में गूगल ने अपनी कई सर्विसेज में नए फीचर जोड़े हैं। अब इसी कड़ी में Google के वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube के लिए कुछ नए फीचर्स जारी किए हैं। इन नए फीचर्स से मोबाइल पर वीडियो देखने का अंदाज बदल जाएगा। YouTube ने ये नए फीचर्स एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए जारी किए हैं। जानते हैं इन नए फीचर्स से क्या बदलाव आएगा। वीडियो चैप्टर: YouTube ने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए वीडियो चैप्टर का फीचर दिया है। बता दें कि वीडियो प्लेटफॉर्म ने यह फीचर पहले मई माह में डेस्कटॉप यूजर्स के लिए जारी किया था। अब इस फीचर का लाभ स्मार्टफोन यूजर्स भी उठा पाएंगे। इस फीचर के जरिए यूजर्स सभी चैप्टर्स को एक ही लिस्ट में देख पाएंगे। साथ ही प्रीव्यू थंबनेल से यह भी पता चल जाएगा कि किस चैप्टर में क्या है। अगर वे चाहें तो किसी स्पेसिफिक सेक्शन को स्किप भी कर सकते हैं। यह भी पढ़ें— Telegram पर इस टूल के जरिए बनाई जा रहीं लड़कियों की अश्लील तस्वीरें, लाखों फोटोज हुईं वायरल वीडियो प्लेयर में आइकन्स : यूट्यूब ने आइकन्स की पोजिशन भी बदल दी है। कं...