Posts

Trusted Contacts के बाद गूगल ने बंद किया Nest secure alarm

Image
(Google) इन दिनों अपनी सर्विसेज पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में गूगल ने अपने कई एप्स और सर्विसेज बंद कर दी हैं। गूगल का कहना है कि वह यूजर्स को बेहतर सर्विसेज देने की दिशा में काम कर रहा है। हाल ही गूगल ने अपनी (Trusted Contacts) ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट एप को बंद करने का ऐलान किया। अब इसने अपने (Nest secure alarm) नेस्ट सिक्योर अलार्म सिस्टम को भी बंद करने का फैसला किया है। मौजूदा यूजस के लिए जारी रहेगा सपोर्ट नेस्ट सिक्योर अलार्म सिस्टम को भी बंद करने के साथ ही कंपनी ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा यूजर्स के लिए यह सपोर्ट जारी रहेगा। बता दें कि गूगल ने वष 2017 में नेस्ट सिक्योर सिस्टम को लॉन्च किया था। यह एक ऐसा सिस्टम था, जो लोगों को घरों में सेंधमारी के दौरान जानकारी देता था। यह भी पढ़ें— Google assistant के जरिए कर सकते हैं whatsapp video call, जानिए सही तरीका एप के जरिए मिलते थे अलर्ट बता दें कि नेस्ट सिक्योर सिस्टम एक मोबाइल एप के जरिए काम करता था और इसी के जरिए यूजर्स को अलर्ट मिलते थे। इस एप के जरिए यूजर्स इस पूरे सिस्टम को घर से बाहर रहते हुए भी कंट्रोल कर सकते थे। नेस्ट कंट्रोल स...

बिना इंटरनेट भी यूज कर सकते हैं Google Maps, फॉलो करने होंगे ये स्टेप

Image
जब हम कहीं ट्रैवल कर रहे होते हैं तो (Google Maps) गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही किसी को अपनी लोकेशन शेयर करनी हो तो भी हम स्मार्टफोन की (GPS) जीपीएस सर्विस की मदद लेते हैं। इसकी सहायता से हम मार्क की गई लोकेशन पर आसानी से पहुंच सकते है। जब हम किसी नई जगह पर जाते हैं,जहां के रास्ते हमें पता नहीं होते तो हम गूगल मैप्स की मदद लेते हैं। गूगल मैप्स को बड़ी संख्या में लोग इस्तेमाल करते हैं। परेशानी तब आती है जब स्मार्टफोन में इंटरनेट सही न चल रहा हो या मोबाइल नेटवर्क में प्रॉब्लम आ जाए। ऑफलाइन GPS का इस्तेमाल कई बार गूगल मैप्स या नेविगेशन सर्विस भी धोखा दे जाती है। कई जगह ऐसी होती हैं, जहां स्मार्टफोन में नेटवर्क सही नहीं आता। ऐसे में इंटरनेट एक्सेस करने में काफी परेशानी होती है। साथ ही कई बार इंटरनेट भी डाउन हो जाता है। ऐसी परिस्थिति में रास्ता भटक सकते हैं। ऐसी स्थिति में आप GPS का इस्तेमाल ऑफलाइन भी कर सकते हैं। ऑफलाइन GPS चलाने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने डिवाइस में लोकेशन पहले से ही सेव करके रखनी होगी। यह भी पढ़ें— ये 5 फीचर्स आपक...

Google ने बंद किया अपना यह पॉपुलर एप, इमरजेंसी में जोड़ता था प्रियजनों से

Image
Google पिछले कुछ समय से अपनी सर्विसेज को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। ऐसे में वह कुछ नई सर्विसेज शुरू कर रहा है तो कुछ एप्स को बंद भी कर रहा है। इसी कड़ी में गूगल ने अपनी पॉपुलर एप Trusted Contacts को बंद कर दिया है। गूगल के ऐलान के बाद इस एप को प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। हालांकि जिन लोगों के मोबाइल में यह एप डाउनलोड है, वे इसे 1 दिसंबर, 2020 तक यूज कर सकते हैं। इसके बाद यह एप काम नहीं करेगा। बता दें कि इससे पहले गूगल लैटिट्यूड और गूगल+ लोकेशन शेयरिंग एप को भी बंद कर चुका है। आपात स्थिति में मदद के लिए किया था लॉन्च बता दें कि गूगल ने ट्रस्टेड कॉन्टैक्स एप को वर्ष 2016 में लॉन्च किया था। इसका उद्देश्य था कि आपके प्रियजन आपात स्थिति में आपकी मदद ले सकें। इसके जरिए यूजर अपने फेवरेट कॉन्टैक्ट के साथ डिवाइस एक्टिविटी स्टेटस और लोकेशन शेयर कर सकते थे। अगर यूजर काफी प्रयासों के बावजूद कोई रेस्पांस नहीं दे पा रहे तो तो यह एप उनका आखिरी लोकेशन फेवरेट कॉन्टैक्ट के साथ शेयर कर देता है। शुरुआत में यह एप सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही था। हालांकि बाद में iOS के लिए एप्पल एप स्टोर...

अब बचा हुआ डेटा नहीं जाएगा बेकार, Vi लाया Weekend Data Rollover, यहां जानें पूरी डिटेल

Image
ग्राहकों को लुभाने और उनकी सविधा के लिए टेलिकॉम कंपनियां समय—समय पर अच्छे—अच्छे डेटा प्लान और ऑफर लेकर आती रहती हैं। टेलिकॉम कंपनियां प्रतिदिन डेटा लिमिट के साथ प्लान देती हैं। हालांकि कई बार उस डेटा का पूरा इस्तेमान नहीं हो पता और उस दिन का बचा हुआ डेटा बेकार चला जाता है। अब (Vodafone Idea) वोडाफोन आइडिया यानी Vi भी अपने यूजर्स के लिए 'Weekend Data Rollover' बेनफिट लेकर आई है। अब Vi यूजर्स का बचा हुआ डेटा बेकार नहीं जाएगा। उसे वे वीकेंड में इस्तेमाल कर पाएंगे। यूजर्स के लिए यह सुविधा 19 अक्टूबर 2020 से शुरू हो गई है। कंपनी 17 जनवरी 2021 तक इसे प्रमोशनल ऑफर के तहत उपलब्ध कराएगी। किन्हें मिलेगा फायदा वोडाफोन आइडिया के Weekend Data Rollover का फायदा प्रीपेड यूजर्स को मिलेगा। यह स्कीम 249 रुपये या उससे ऊपर के रीचार्ज के साथ ही उपलब्ध है। बता दें की वीआई से जुड़े नए यूजर भी अनलिमिटेड डेली कोटा वाले रीचार्ज के साथ इसका लाभ उठा सकेंगे। वीकेंड डेटा रोलओवर फीचर के जरिए यूजर्स वीकडेज के बचे हुए डेटा को वीकेंड पर कैरी फॉरवर्ड कर पाएंगे। यानि सोमवार से शुक्रवार के बीच बचे हुए डेटा को य...

Xiaomi Weather App से अरुणाचल प्रदेश गायब, फूटा यूजर्स का गुस्सा तो कंपनी ने...

Image
स्मार्टफोन निर्माता चीनी कंपनी Xiaomi के डेटा और एप्स को लेकर विवाद हुए हैं। Xiaomi एक बार फिर से विवादों में आ गई है। इस बार विवाद की वजह है Xiaomi का Weather App,जिसकी वजह से यह सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल, Xiaomi के वेदर एप में अरुणाचल प्रदेश नहीं दिख रहा, जिसकी वजह से लोग इसे भारत—चीन सीमा विवाद से जोड़कर देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर अपने—अपने विचार रख रहे हैं। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश पर चीन कई बार अपना हक जता चुका है। इसे लेकर भारत और चीन के बीच विवाद होता रहा है। ऐसे में चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी के वेदर एप पर अरुणाचल प्रदेश को न दिखाने से लोग नाराज हैं। ट्रेंड हुआ Boycott Xiaomi Xiaomi के वेद एप से अरुणाचल प्रदेश के गायब होने से लोगों में गुस्सा है और वे अपना गुस्सा सोशल मीडिया के जरिए बयां कर रहे हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर Boycott Xiaomi का भी ट्रेंड लोगों ने शुरू किया है। लोगों का आरोप है कि कंपनी जानबूझकर ऐसा कर रही है। उनका कहना है कि Xiaomi खुद अपने वेदर एप पर अरुणाचल प्रदेश को नहीं दिखा रही। यह भी पढ़ें— Google assistant के जरिए कर सकते हैं wha...

चीन से संबंधित Youtube Channels के खिलाफ Google ने उठाया बड़ा कदम

Image
Google ने अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले बड़ा कदम उठाते हुए चीन से संबंधित फर्जी (Youtube Channel) यूट्यूब चैनल हटाए हैं। रिपोर्ट के अनुसार गूगल ने करीब 3,000 से अधिक यूट्यूब चैनल हटाएं हैं, जो चीन से संबंधित एक बड़े स्पैम नेटवर्क का हिस्सा रहे थे। बताया जा रहा है कि इन सभी फर्जी चैनलों को गूगल ने जुलाई से सितंबर तक की अवधि में हटाया है। इन चैनलों पर अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित किए जाने संबंधी अभियानों को संचालित किया जा रहा था। यह भी पढ़ें— FaceBook और Instagram से क्यों हटाए गए 22 लाख से अधिक विज्ञापन, जानिए असली वज ह गूगल ने जारी किया बयान गूगल ने हाल ही अपने एक बयान में कहा कि जितने भी वीडियोज की पहचान की गई है, उनमें से ज्यादातर में लोगों के देखे जाने की संख्या दस से भी कम हैं और इस पर भी असली यूजर्स के मुकाबले इन्हें स्पैम अकांउट्स से ही देखे गए हैं, जो वर्तमान में सक्रिय नहीं है। गूगल थ्रेट एनालिसिस ग्रुप टीएजी से शेन हंटले ने कहा कि इन नेटवर्क्‍स के द्वारा पोस्ट नियमित तौर पर किया जाता रहा है, लेकिन इनमें स्पैम कंटेंट की अधिकता रही है। हमने यूट्यूब पर प्रभा...

Google ने रोका अब तक का सबसे बड़ा डीडॉस साइबर अटैक

Image
टेक्नोलॉजी बढ़ने के साथ साइबर क्राइम भी बढ़ गए हैं। कई बार साइबर अटैक भी होते हैं। (Google) भी लगातार सिक्योरिटी पर काम कर रहा है। वह समय—समय पर संदिग्ध एप्स भी प्ले स्टोर से हटाता रहता है। अब Google ने खुलासा किया है कि उसने अब तक का सबसे बड़ा डिस्ट्रीब्यूटेड डिनाइल-ऑफ-सर्विस (डीडीओएस) हमले को नाकाम किया है। गूगल ने कहा है कि साइबर सुरक्षा खतरे जैसे डिस्ट्रीब्यूटेड डिनाइल-ऑफ-सर्विस (डीडीओएस) ग्लोबली तेजी से बढ़ रहे हैं। यह हर आकार के व्यवसाय और उपयोगकर्ता के भरोसे को नुकसान पहुंचा रहे हैं। चकमा देने के लिए किया कई नेटवर्क का उपयोग गूगल ने बताया कि सितंबर 2017 में ऊंची बैंडविथ वाले 2.5 टीबीपीएस डीडॉस के हमले को नाकाम किया था। गूगल ने एक बयान जारी कर कहा कि उनके हजारों आईपी को एक साथ निशाना बनाया गया लेकिन इसके बावजूद हमले का कोई प्रभाव नहीं पड़ा। हमलावर ने चकमा देने के लिए कई नेटवर्क का उपयोग करके 167 एमबीपीएस (प्रति सेकंड लाखों पैकेट) से 1,80,000 सीएलएडीएपी, डीएनएस और एसएमटीपी सर्वरों को उजागर किया था। यह भी पढ़ें— FaceBook और Instagram से हटाए गए 22 लाख से अधिक विज्ञापन, जानिए अस...