PM मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने से FB, Twitter और Insta को जोरदार झटका, होगा करोड़ों का नुकसान
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के ऐलान के साथ दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है। उनके इस ट्वीट को अभी तक 45 हजार से ज्यादा लोगों ने री-ट्वीट, 1 लाख 55 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। तो वहीं 92 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है। हालांकि पीएम मोदी ने ये फैसला क्यों लिया है इसकी कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आयी है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो सोशल मीडिया कंपनियों के शेयर में काफी तेजी से गिरावट देखने को मिल सकता है। बता दें कि पीएम मोदी के ट्वीट करने के कुछ ही मिनट बाद ही दुनियाभर में ट्विटर पर #NoSir ट्रेंड करने लगा है। इतने है पीएम मोदी के सोशल मीडिया फॉलोअर्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया फॉलोअर्स की बात करें तो ट्विटर पर पीएम मोदी के 5.3 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर हैं, जिसमें से मोदी ने 2,373 को फॉलो किया है। वहीं 25.9 हजार ट्वीट कर चुके हैं। पीएम मोदी के फेसबुक पर 4.4 करोड़ से अधिक फॉलोअर हैं और इंस्टाग्राम पर 3.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर हैं। Youtube पर पीएम मोदी के 45 लाख फॉलोअर हैं। यानी दुनियाभर में इन चार सोशल मीडिया साइट्स के जरि...