Posts

Jio Fiber ने 199 रुपये और 351 रुपये वाला प्लान किया लॉन्च, डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का मिलेगा सपोर्ट

Image
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने अपने जियो फाइबर ( Jio Fiber ) ग्राहकों के लिए दो नए प्लान्स लॉन्च किए हैं। इसमें 351 रुपये और 199 रुपये वाले प्रीपेड वाउचर है। इसका इस्तेमाल यूजर्स तक कर सकते हैं, जब आपका मौजूदा हाई-स्पीड डाउनलोड डेटा खत्म हो जाएगा। ये दोनो Jio Fiber Prepaid Plan डेटा एक्सेस, कॉम्प्लिमेंट्री टीवी वीडियो कॉलिंग और अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ उतारा गया है। बता दें कि मौजूदा जियो फाइबर प्लान 699 रुपये प्रति माह से लेकर 8,499 रुपये तक हैं। Jio Fiber Plans जियो फाइबर 351 रुपये वाले प्लान में 10 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड से 50 जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सपोर्ट मिलेगा। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है। ये प्लान FTTX Monthly Plan-PV - 351 के नाम से उपलब्ध होगा, जो टैक्स बाद 414.18 रुपये का हो जाएगा। वहीं 199 रुपये वाले जियो फाइबर प्रीपेड प्लान ग्राहकों को 100 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा एक्सेस मिलेगा। हालांकि इसकी वैधता 7 दिनों की है। इस प्लान को FTTX Weekly Plan-PV - 199 नाम से लिस्ट किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने 699, 849, 1,299, 2,499, 3,999 और ...

घर बैठे ऐसे खरीद सकते हैं FasTag, कैशबैक के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

Image
नई दिल्ली। 1 दिसबंर से सभी गाड़ियों में FasTag लगाना अनिवार्य है। NHAI की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अगर आपकी गाड़ी पर FasTag का स्टीकर नही होगा तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपने अभी तक FasTag नहीं खरीदा है तो चिंता करने के जरुरत नहीं है। आपको किसी ब्रांच में जाने की जरुरत नही है आप घर बैठे भी इसे खरीद सकते हैं साथ में उसपर डिस्काउंट और कैशबैक जैसे ऑफर भी पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि कहां से आप ऑनलाइन FasTag खरीद सकते हैं। इन प्लेटफॉर्म्स भी मिल रहा है कैशबैक ऑफर निजी वाहनों के लिए पेटीएम ( Paytm ) पेमेंट्स बैंक ने 100 रुपए की टैग जारी करने का शुल्क माफ कर दिया है। आपको सिर्फ 400 रुपए चुकाने होंगे, जिसमें से 250 रुपए सुरक्षा निधि के तौर पर जमा होंगे जबकि 150 रुपए मिनिमम बेलेंस है, जो आपको बनाए रखना होगा। यह दोनों ही राशि एक यूजर के तौर पर आपके साथ ही रहेगी। आप सिर्फ पेटीएम एप से ही फास्टैग खरीद सकेंगे। बिना किसी शुक्ल के होगी डिलीवरी फास्टैग आपके घर पर बिना किसी शुल्क के डिलीवर होगा। यह आपके ओर से जमा किए जाने वाले आरसी स्कैन के सत्यापन के बाद ही एक्टि...

Amazon Fab Phones Fest Sale: पॉपुलर स्मार्टफोन पर 40 फीसदी का डिस्काउंट

Image
नई दिल्ली: अमेजन पर आज से Amazon FAB Phones Fest sale का आगाज हो गया है जो 29 नवंबर तक चलेगी। अमेजन फैब फोन फेस्ट सेल के दौरान पॉपुलर स्मार्टफोन पर 40 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा अगर Axis Bank कार्ड से भुगतान करते हैं तो 1500 रुपये का तुरंत डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही फोन पर बिना ब्याज वाली ईएमआई, मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान और एक्सचेंज ऑफर का भी ऑप्शन दे रही है। Honor 20 की कीमत में 8,000 रुपये की भारी कटौती की गयी है। फोन को नई कीमत के साथ 24,999 रुपये में बेचा जाएगा, जबकि इसकी लॉन्चिंग कीमत 32,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन में 6.26 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले दी गयी है और इसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 91.7 है। फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मैजिक यूआई 2.1 पर काम करता है और स्मार्टफोन में हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोटोग्राफी के लिए रियर में 48 मेगापिक्सल, दूसरा 16 मेगापिक्सल और तीसरा व चौथा 2+2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए Honor 20 में 3,750 एमएएच की बैटरी दी गयी है। OnePlus...

Airtel ने 23 रुपये वाला सबसे सस्ता प्लान किया लॉन्च, डेटा व कॉलिंग फ्री

Image
नई दिल्ली: एयरटेल यूजर्स के लिए हर दिन नए-नए प्लान पेश करता है ताकि यूजर्स उसका लाभ ले सके। इसी कड़ी में आज हम एयरटेल के कुछ ऐसे प्लान्स बताएंगे जो काफी सस्ते हैं और उसमें आपको 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड डेटा का भी लाभ मिलेगा। इन प्लान की शुरुआती कीमत 23 रुपये से लेकर 65 रुपये हैं। airtel के 23 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस पैक में यूजर्स को डेटा का लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन 28 दिनों की वैधता के साथ 23 रुपये का फुल टॉक टाइम मिलेगा। अगर लोकल मैसेज करते हैं तो आपको 1 रुपया चार्ज करना पड़ेगा और वहीं STD मैसेज के लिए 1.5 रुपये चुकाने पड़ेंगे। Airtel के 29 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में 520 MB डेटा का भी लाभ यूजर्स को मिलेगा। गौरतलब है कि ये एयरटेल का सबसे सस्ता डेटा प्लान है। हालांकि इसमें टॉक टाइम का लाभ यूजर्स को नहीं मिलेगा। यह भी पढ़ें- 5000mah बैटरी के साथ Vivo U20 आज भारत में होगा लॉन्च, जानिए कीमत व स्पेसिफिकेशन्स कंपनी ने 35 रुपये वाला डेटा प्लान भी पेश किया है जिसकी वैधता 28 दिनों की है और इसमें 26.66 रुपये का ट...

BSNL ने 7 रुपये वाला डाटा प्लान किया लॉन्च, Jio-Airtel व Vodafone को मिलेगी कड़ी टक्कर

Image
नई दिल्ली: दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम (बीएसएनएल) ने Jio, Airtel और Vodafone को कड़ी टक्कर देने के लिए 7 रुपये और 16 रुपये वाला डाटा प्लान पेश किया है। इस डेटा पैक को bsnl ने Mini 7 व Mini 16 का नाम दिया है। इसमें यूजर्स को 1GB डेटा और 2GB डेटा का लाभ मिलेगा। इस प्लान की वैधता 1 दिन और 2 दिनों की है। इन दोनों प्लान की खासियत ये है कि इसमें मिलने वाले रोजाना डाटा की लिमिट को बढ़ा सकते हैं। इससे पहले BSNL ने 998 रुपये वाला नया प्री-पेड प्लान भी लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स को 7 महीने की वैलिडिटी के साथ डेली 2GB का डाटा मिलता है। इस पैक में यूजर्स को कोई वॉइस और एसएमएस नहीं मिलेगा, लेकिन हर दिन 2GB डेटा का जरूर लाभ मिलेगा। बता दें कि कंपनी ने अपने इस पैक को देशभर के यूजर्स के लिए पेश किया है। यह भी पढ़ें- Vodafone ने 9 रुपये और 21 रुपये वाला प्लान किया लॉन्च, अनलिमिटेड कॉलिंग व डेटा का मिलेगा फायदा इतना ही नहीं बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए एक और लॉन्ग टर्म प्लान पेश किया है , जिसकी कीमत 997 रुपये हैं। इस प्लान मे यूजर्स को 180 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा यूजर्स किसी...

Vodafone ने 9 रुपये और 21 रुपये वाला प्लान किया लॉन्च, अनलिमिटेड कॉलिंग व डेटा का मिलेगा फायदा

Image
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनी vodafone Idea अपने कॉम्पिटीटर्स को टक्कर देने के लिए 9 रुपये और 21 रुपये के अनलिमिटेड सैशे प्लान पेश किया है। इन दोनों पैक की खासियत ये है कि बिना किसी FUP लिमिट के अनलिमिटेड वॉयस कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा 100 मैसेज और 100MB 4G/3G/2G डाटा का भी लाभ मिलेगा। 9 रुपये वाले पैक की वैधता 1 दिन और 21 रुपये वाले प्लान की वैधता 2 दिनों की है। इसके अलावा Vodafone का 59 रुपये वाला शैसे पैक भी है, जिसमें यूजर्स को 7 दिनों की वैधता मिलेगी। साथ ही इस प्लान में हर दिन 1 जीबी डाटा भी मिलेगा। हालांकि इस प्लान में केवल डाटा बेनिफिट ही मिलेगा। कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं दी जाएगी। साथ ही Vodafone के 399 रुपये वाले रेड पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को अब छह महीने की वैधता मिलेगी। इसके अलावा अनलिमिटेड रोमिंग व लोकल कॉलिंग और 150GB डेटा एक्स्ट्रा भी मिलेगा। साथ ही इस प्लान में वोडाफोन प्ले, मोबाइल शील्ड और जी5 का भी सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इस प्लान में नए यूजर्स को 2,497 रुपये बेनिफिट मिलेगा। बता दें कि पहले इस प्लान में यूजर्स को 200जीबी डाटा पूरी वैधता ...

Google ने स्टेडिया सर्विस किया लॉन्च, फुटबाल मैनेजर 2020 समेत कई गेम मौजूद

Image
नई दिल्ली: Google के उपाध्यक्ष फिल हैरिसन ने सोमवार को कहा कि कंपनी का गेम स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्टेडिया की लॉन्चिंग की पुष्टि करते हुए उसमें और गेम जोड़ने की घोषणा की है। इसके साथ ही कुल गेम्स की संख्या 22 हो गई है। फिल ने एक पोस्ट में कहा कि google Stadia के लिए इंनक्रीजिंग द डे वन की लॉन्चिंग की घोषणा करते हुए काफी उत्साहित हैं। अब हमारे प्लेटफॉर्म पर मंगलवार को 22 गेम्स लॉन्च होंगे। और ज्यादा टाइटल्स लाने के लिए हमारे गेम डेवलपर्स और पब्लिशर्स साझेदारों को बहुत-बहुतधन्यवाद।" गूगल स्टेडिया के आने के समय जिन 12 गेम्स की पुष्टि की गई थी, उनमें असेसिन्स क्रीड ओडीसे, डेस्टिनी 2: द कलेक्शन, जिल्ट, जस्ट डांस 2020, काइन, मोर्टल कॉम्बेट 11, रेड डेड रीडेम्प्शन 2, थम्पर, टॉम्ब राइडर : डेफीनिटिव एडिशन, राइज ऑफ द टॉम्ब राइडर, शैडो ऑफ द टॉम्ब राइडर : डेफीनिटिव एडिशन और सामोराई शोडाउन थे। बाद में जोड़े गए गेम्स में अटैक ऑन टाइटन : फाइनल बेटल 2, फार्मिग सिमुलेटर 2019, फाइनल फैंटेसी एक्सवी, फुटबाल मैनेजर 2020, ग्रिड 2019, मेट्रो एक्सोडस, एनबीए 2के20, रेज 2, ट्रायल्स राइजिंग और वॉल्फेंस्...