Posts

Flipkart Month End Mobile Fest का आखिरी दिन, स्मार्टफोन्स पर 13,000 तक का एक्सचेंज ऑफर

Image
नई दिल्ली: Flipkart Month End Mobile Fest का आज आखिरी दिन है। इस सेल के दौरान Vivo, Asus, Redmi और Samsung के स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। आसुस के स्मार्टफोन पर 5000 रुपये तक की छूट दी जाएगी। तो वहीं Redmi पर 13,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। Redmi Note 7 Pro पर 13,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। फोन के 4GB रैम व 64GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये, 6GB रैम व 64GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये और 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है। यानी 4GB रैम व 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को महज 999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस हैंडसेट में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए 5 गोरिल्ला ग्लास का बैक व फ्रंट में इस्तेमाल किया गया है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10 पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए रियर में पहला Sony MIX586 सेंसर के साथ 48 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर ...

इन लैपटॉप की खरीदारी पर मिल रही 40% तक की छूट, जानें ऑफर्स

Image
नई दिल्ली: ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) पर LAPITUP सेल के तहत लैपटॉप पर 40% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि इसकी जानकारी नहीं दी गई है कि लैपटॉप पर मिल रही यह छूट कब तक चलेगी। लेकिन अगर आप लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां Acer , Dell , HP, Lenovo , Asus और Apple कंपनी के लैपटॉप को डिस्काउंट कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। इसके अलावा ग्राहक डिवाइस की खरीदारी पर कई ऑफर्स का फायदा भी उठा सकते हैं। यह भी पढ़ें: 6 सितंबर को लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy Fold, जानें फीचर्स यहां सबसे कम कीमत के साथ Acer Aspire 3 लैपटॉप को 13,990 रुपये पर खरीदा जा सकता है। इसके साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो अगर ग्राहक एक्सिस ( Axis ) बैंक के बज क्रेडिट कार्ड और एचडीएफसी ( HDFC ) बैंक के डेबिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो उन्हें 5% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस लैपटॉप पर 7,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। दूसरी तरफ HP के 14इंच लैपटॉप को 25,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसपर भी 7,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल प...

भारत को सॉफ्टवेयर हब बनने की जरूरत- आईटी सचिव

Image
नई दिल्ली: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव अजय प्रकाश साहनी ने मंगलवार को कहा कि भारत को प्रमुख सॉफ्टवेयर उत्पादक बनने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। माइक्रोसॉफ्ट द्वारा आयोजित डिजिटल गर्वनेंस टेक समिट 2019 में सचिव ने कहा, "यह हमारे लिए सॉफ्टवेयर उत्पादों की ओर बढ़ने का समय है। हम सॉफ्टवेयर के उपभोक्ता रहे हैं, लेकिन सॉफ्टवेयर निर्माता नहीं। यह भारत को एक सॉफ्टवेयर उत्पादक राष्ट्र बनाने समय है।" साहनी ने कहा कि भारत एक प्रमुख मोबाइल फोन निर्माता बन चुका है और ज्यादातर स्थानीय मांग को पूरा कर रहा है और अब सरकार का जोर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक कल-पुर्जो के उत्पादन पर जोर देने का है। उन्होंने कहा, "तेजी से, हम देश में आपूर्ति श्रृंखला को लाने की कोशिश कर रहे हैं। यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है और हम उस दिशा में नीति और अन्य पहलुओं के माध्यम से बढ़ रहे हैं।" उन्होंने कहा कि भारतीय मोबाइल विनिर्माण कंपनियों ने पिछले वर्ष 2014-15 में 6 करोड़ मोबाइल फोनों के निर्माण से 2018-19 में 28 करोड़ मोबाइल फोनों के निर्माण का लंबा सफर तय किया है। इस आयोजन में म...

BSNL के दो नए प्लान लॉन्च, 84 दिनों की वैधता के साथ हर दिन मिलेगा 10GB 4G डाटा

Image
नई दिल्ली: BSNL ने दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जो 96 रुपये और 236 रुपये के हैं। इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 10 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इस दोनों ही प्लान की वैधता 28 दिनों और 84 दिनों की है। इन दोनों प्लान्स का लाभ वो यूजर्स उठा सकते हैं, जहां कंपनी अपनी 4G सेवा दे रही है। बता दें कि BSNL 4G सेवा फिलहाल महाराष्ट्र के अकोला, भंडारा, बीड, जालना, उस्मानाबाद और आस-पास के कई इलाकों में ही दी जा रही है। 96 रुपये वाले बीएसएनएल प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैधता मिलेगी। इसमें हर दिन 10GB 4G डेटा यानी कुल 280 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं 236 रुपये वाले पैक में यूजर्स को 84 दिनों की वैधता मिलेगी और प्रतिदिन 10GB 4G डेटा यानी कुल 840 जीबी डेटा मिलेगा। हालांकि इन दोनों प्लान्स के साथ आपको कोई अन्य सुविधा (जैसे- कॉलिंग व मैसेज ) नहीं मिलेगा। यह भी पढ़ें- कल Oppo Reno 2 सबसे पहले भारत में होगा लॉन्च, 20x जूम कैपेसिटी के साथ होगा 4 रियर कैमरा इसके अलावा BSNL ने अपने 1,098 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी बदलाव किया है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा, जिसका फा...

Amazon Fab Phone Fest शुरू, 1000 से कम कीमत में बिक रहा Redmi Y3 और Redmi 7

Image
नई दिल्ली: Amazon Fab Phone Fest सेल आज से शुरू हो गयी है जो 30 अगस्त 2019 तक चलेगी। इस सेल के दौरान आपको ई-कॉमर्स साईट पर भारी डिस्काउंट और ऑफर्स मिलेंगे। इस सेल में Oneplus, Redmi, Samsung, Apple समेत कई ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर ऑफर दिया जा रहा है। वहीं एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट है। अगर HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा क्रेडिट और डेबिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 250 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। Redmi Y3 को इस सेल में 8,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसपर 8,050 रुपये एक्सचेंज ऑफर भी है, जिसके बाद फोन को महज 949 रुपये में खरीद सकेंगे। इस कीमत में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज खरीद सकते हैं। वहीं 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये रखी गयी है। इसमें फोटोग्राफी के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है और रियर में 12 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.26 इंच की एचडी प्लस डॉट नॉच डिस्प्ले दी गयी है। स्क्रिन की सुर...

देशी शो पर ज्यादा ध्यान क्यों दे रहें Netflix और Amazon Prime

Image
नई दिल्ली: भारतीय मनोरंजन दृश्यों में 30 से भी अधिक ओवर द टॉप ( OTT ) प्लेटफॉर्म पर खुद को दूसरों से अलग पेश करने की होड़ में काफी बदलाव देखा जा सकता है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अपने प्लेटफॉर्म पर अधिक लोगों को आकर्षित करने के लिए नेटफ्लिक्स ( Netflix ) और अमेजन प्राइम ( Amazon Prime ) को अब और भी भारतीय देशी कंटेंट लाने की जरूरत है। एक रिपोर्ट के अनुसार एक टीवी वाले अधिकांश परिवारों वाले इस देश में, पारिवारिक दर्शकों की तुलना में ओटीटी सेवाएं व्यक्तिगत दर्शकों को अधिक आकर्षित करती हैं। चूंकि, भारत में 10 नए इंटरनेट यूजर्स में से नौ भारतीय भाषा के यूजर्स हैं, इसलिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए अपने इन यूजर्स के लिए उनकी मूल भाषा में शो उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है। बता दें भारतीय भाषाई इंटरनेट यूजर्स के 2016 में 23.4 करोड़ से बढ़कर साल 2021 में 53.6 करोड़ होने की उम्मीद है। ओटीटी प्लेटफार्मों ने क्षेत्रीय विषय-वस्तु (कंटेंट) की एक लाइब्रेरी बनाने पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है, जिसमें पिछले 12-18 महीनों की ओरिजनल फिल्में शामिल हैं। ज्यादातर वीडियो-ऑन-डिमांड (वीओडी) प्लेटफार...

Flipkart Month End Mobile Fest शुरू, स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 5000 तक का डिस्काउंट

Image
नई दिल्ली: Flipkart Month End Mobile Fest सेल आज से शुरू हो गयी है जो 31 अगस्त तक चलेगी। इस सेल के दौरान Vivo, Asus, Redmi और Samsung के स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। आसुस के स्मार्टफोन पर 5 हजार रुपये तक की छूट दी जाएगी। Redmi Note 7 Pro को पहली बार डिस्काउंट ऑफर के साथ बेचा जा रहा है। इस हैंडसेट में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए 5 गोरिल्ला ग्लास का बैक व फ्रंट में इस्तेमाल किया गया है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10 पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए रियर में पहला Sony MIX586 सेंसर के साथ 48 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए 4000Mah की बैटरी दी गयी है। सेल में फोन के 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जा रहा है। Vivo Z1 Pro के 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वरिएंट को 14,990 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि असल कीमत 15,990 रुपये है। इसके अवाला फोन पर 13,500 रुपये का एक्सचें...