Posts

Flipkart Flipstart Days Sale Live: इन प्रोडक्ट्स पर मिल रही 75% से लेकर 80% तक की छूट

Image
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) पर Flipstart Days सेल को लाइव कर दिया गया है। कंपनी की यह सेल आज से 3 अगस्त तक चलेगी। तीन दिनों की इस सेल में ग्राहक कई सारे प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट और ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। सेल में रिफर्बिश्ड प्रोडक्ट्स को भी 80% की छूट के साथ लिस्ट किया गया है। यह भी पढ़ें: पहले से काफी सस्ता हुआ Vivo V15 Pro, यहां जानें नई कीमत डिस्काउंट और ऑफर्स यहां ब्लूटूथ हैडफोन्स पर 40 से 60% की छूट दी जा रही है। इसके अलावा washing machines को 50% के डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। साथ ही ग्राहक Voltas के AC को 20,999 रुपये , लैपटॉप को 29,990 रुपये, टीवी को 9,999 रुपये और फ्री को 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। सबसे ज्यादा 75% के डिस्काउंट के साथ यहां होम अप्लायंस को बेचा जा रहा है। इन सभी प्रोडक्ट्स पर मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो ग्राहक एक्सिस बैंक के क्रेडिट और एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड के जरिए अतिरिक्त डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा इन प्रोडक्ट्स को नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर के साथ भी ...

Realme Freedom Sale: भारी डिस्काउंट ऑफर के साथ बेचा जाएगा रियलमी स्मार्टफोन्स

Image
नई दिल्ली: रियलमी फ्रीडम सेल का आयोजन कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर किया गया है जो 1 अगस्त से 3 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान realme 3 pro , realme 2 pro और realme c1 स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इस दौरान रियलमी 3 प्रो पर 1000 रुपये का डिस्काउंट और रियलमी 2 प्रो और रियलमी सी1 की कीमत में 500 रुपये की छूट दी जा रही है। Realme Freedom Sale के दौरान Realme 3 Pro के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 12,999 रुपये में बेटा जाएगा। वहीं 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज को 15,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 6.3 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले है और पावर के लिए फोन में 4,045 एमएएच की बैटरी दी गयी है। इसमें स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल है और एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है। यह भी पढ़ें- Redmi K20, K20 PRO, Redmi 7A और Realme X की कल फ्लैश सेल, जानिए कीमत रियलमी फ्रीडम सेल के दौरान Realme 2 Pro को 500 रुपये सस्ता बेचा जाएगा। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज ...

Whatsapp बना रहा डेस्कटॉप वर्जन, बिना Mobile के करेगा काम

Image
नई दिल्ली: फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सएप अपने एप के डेस्कटॉप वर्जन पे काम कर रही है, ताकि अपने मोबाइल को इंटरनेट से कनेक्ट करे बिना यूजर्स मैसेजिंग एप का इस्तेमाल अपने पीसी पर कर सकें। एप के वेब वर्जन को 2015 में व्हाट्सएप ने लॉन्च किया था। इसके जरिए कंप्यूटर पर चैट को मॉनिटर किया जा सकता है, लेकिन इसके इस्तेमाल के लिए यूजर्स को पहले अपने फोन को इंटरनेट के माध्यम से जोड़ना पड़ता है। दरअसल इसकी जानकारी WABetaInfo ने ट्वीट करके दी है। ट्वीट में लिखा गया है कि WhatsApp एक यूनिवर्सल विंडोज प्लेटफॉर्म (यूडब्ल्यूपी) ऐप विकसित कर सकती है। साथ ही कंपनी एक नए मल्टी-प्लेटफॉर्म सिस्टम पर भी काम कर रही है, जो आपके फोन के बंद होने पर भी काम करेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसके अलावा व्हाट्सएप मल्टी प्लेटफॉर्म सिस्टम पर भी काम कर रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स एक ही वक्त में कई डिवाइस के माध्यम से अपनी चैट और प्रोफाइल में ऐक्सेस कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- अगस्त में Samsung Galaxy Note 10 समेत कई शानदार स्मार्टफोन्स होंगे लॉन्च, पढ़ें लिस्ट गौरतलब है कि WhatsApp के ग्लोबल हेड विल कैथका...

WhatsApp Pay भारत में इस दिन होगा लॉन्च, गूगल पे को मिलेगी कड़ी टक्कर

Image
नई दिल्ली: WhatsApp भारतीय यूजर्स के लिए जल्द ही WhatsApp Pay पेश करने वाला है। WhatsApp के ग्लोबल हेड विल कैथकार्ट ने कहा कि WhatsApp Payments से किसी को WhatsApp पर पेमेंट करना मैसेज सेंड करने जितना ही आसान होगा और इस इस साल के आखिर तक भारत में लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि WhatsApp Payment को UPI स्टैंडर्ड पर सफलतापूर्वक पायलट लॉन्च कर दिया है और इसे ऐक्सपैंड करने की तैयारी में है। WhatsApp के ग्लोबल हेड Will Cathcart ने कहा कि इसके लिए टेस्टिंग की जा रही है, लेकिन डेटा लोकलाइजेशन और क्लियरेंस की वजह से इसे होल्ड पर रखा गया है। अगर WhatsApp Pay लॉन्च होता है तो इसकी सीधी टक्कर गूगल की पेमेंट सर्विस google pay से देखने को मिलेगी। बता दें कि भारत में WhatsApp इस्तेमाल करने वालों की संख्या करीब 40 करोड़ है। यह भी पढ़ें- EESL का इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रमोशन प्लान, नोएडा में लगाए जाएंगे 100 चार्जिंग स्टेशन गौरतलब है कि हाल ही में व्हाट्सऐप में एक नया फीचर जोड़ा गया है, जिसकी मदद से यूजर्स रिसीव किए गए वॉइस मेसेज को सीधे नोटिफिकेशन बार से ही सुन सकते हैं। फिलह...

Netflix ने भारत में लॉन्च किया अब तक का सबसे सस्ता गो मोबाइल प्लान, जानें कीमत

Image
नई दिल्ली: वीडियो स्ट्रीमिंग साइट नेटफ्लिक्स ( Netflix ) ने आखिर कार अपने सबसे सस्ते 199 रुपये वाले गो मोबाइल प्लान को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सस्ते प्लान को ख़ास तौर पर भारतीय ग्राहकों के लिए ही पेश किया गया है। कंपनी के इस प्लान के जरिए ग्राहक कम खर्च में ही नेटफ्लिक्स पर मौजूद कंटेंट का लुत्फ उठा सकेंगे। हालांकि इस प्लान में कंपनी के 499 रुपये वाले प्लान जैसी सुविधा नहीं मिलेगी। यह भी पढ़ें: ऐसे कर सकते हैं घर बैठे मोटी कमाई, कई ऑनलाइन कंपनियां देती है मौका नेटफ्लिक्स पिछले कई दिनों से भारतीयों के लिए कुछ नए प्लान्स की टेस्टिंग कर रहा था। कंपनी स्मार्टफोन्स यूजर्स के लिए 250 रुपये वाले प्लान की टेस्टिंग कर रही थी। लेकिन अब कंपनी ने 199 रुपये वाला प्लान पेश किया है। इस प्लान की वैधता एक महीने की है। इस प्लान में ग्राहकों को सिर्फ एसडी क्वालिटी ही मिलेगी। फिलहाल इस प्लान को केवल मोबाइल और टैबलेट यूजर्स के लिए ही उपलब्ध कराया गया है। साथ ही यूजर्स केवल एक स्क्रीन में ही प्लान का इस्तेमाल कर सकेंगे। ध्यान रहे इस प्लान को यूज करते समय टीवी पर क्नेक्ट नहीं किया जा सकता है। य...

ऐसे कर सकते हैं घर बैठे मोटी कमाई, कई ऑनलाइन कंपनियां देती है मौका

Image
नई दिल्ली: इस महंगाई के दौर में अगर आप अपने जॉब के अलावा भी अतिरिक्त कमाई करना चाहते हैं तो यह ख़बर आपके काम की है। हम आपको कमाई के एक ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं। बल्कि आप घर बैठे ही कुछ समय व्यक्त कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपका खुद का कोई वेबसाइट होना जरूरी है। या अगर आप ब्लॉगर ( blogger ) हैं तो आपके लिए कमाई करने काफी आसान होगा। आप अपनी वेबसाइट के जरिए कुछ लोकप्रिय वेबसाइट्स की सर्विस या प्रोडक्ट्स को प्रमोट कर कमीशन पा सकते हैं। इसे एफिलिएट मार्केटिंग ( affiliate marketing ) कहते हैं, तो आइए विस्तार से जानते हैं इस मार्केटिंग के बारे में। यह भी पढ़ें: Honor 9X और Honor 9X Pro पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ हुए लॉन्च, जानें फीचर्स ऐसे होती है कमाई एफिलिएट मार्केटिंग एक कमीशन बेस्ड बिजनेस होता है। जब आप इस प्रोग्राम के तहत अपने वेबसाइट पर किसी कंपनी के प्रोडक्ट्स को प्रमोट करेंगे और आपके द्वारा शेयर किए गए बैनर या लिंक पर कोई विजिटर क्लिक करता है तो वो प्रोडक्ट्स बेस्ड कंपनी की वेबसाइट पर पहुंच जाएगा। इसके बाद अगर वह व...

350 रुपये में यूजर्स Google को बेच सकते हैं अपना फेस डेटा

Image
नई दिल्ली: गूगल ( google ) इन दिनों Pixel 4 की लॉन्चिंग की तैयारी में लगा हुआ है। इस बीच एक खबर तेजी से सुर्खियों में बनी हुई है कि Google अपने नए AI प्रोजेक्ट के लिए यूजर्स का डेटा को इकट्ठा कर रहा है। इसके लिए गूगल की तरफ से स्वेच्छा से डेटा बेचने वाले को 5 डॉलर ( 350 रुपये ) की पेमेंट भी की जा रही है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चला है कि गूगल आखिर अपने किस प्रोजेक्ट के लिए ये डेटा कलेक्ट कर रहा है लेकिन खबरों की मानें तो गूगल अपने नए स्मार्टफोन पिक्सल 4 या इससे मिलती-जुलती डिवाइस के लिए फेस डेटा इकट्ठा कर रहा है। यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy A80 स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू, मिल रहा जबरदस्त ऑफर ये मामला उस वक्त सामने आया जब इंटरनेशनल रिपोर्टर के नजदीकी दोस्त को गूगल के एक कर्मचारी ने चेहरे को स्कैन करवाने के बदले 5 अमेरिकी डॉलर देने की पेशकश की। आपको बता दें कि हाईटेक गैजेट वर्ल्ड में आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस हॉट टॉपिक बना है और सभी कंपनियां आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस से लैस डिवाइस डेवलप कर रही है। Google भी ऐप्पल ( Apple) जैसी फेस आईडी सुविधा पर काम कर रहा है। मानाा जा रहा है कि ...