Posts

WhatsApp के 3 शानदार फीचर, अब नहीं कर पाएंगे किसी की प्रोफाइल फोटो सेव

Image
नई दिल्ली: पॉप्युलर मैसेजिंग प्लैटफॉर्म WhatsApp में जल्द ही नया फीचर जुड़ने वाला है, जिसके आने के बाद यूजर्स दूसरे के प्रोफाइल फोटो को अपने डिवाइस में सेव नहीं कर पाएंगे। हालांकि इस फीचर के आने के बाद ज्यादातर यूजर्स खुश होंगे, लेकिन कुछ यूजर्स को ये फीचर नापंसद भी आ सकता है। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है और माना जा रहा है कि जल्द ही इसे रोलआउट कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Twitter पर सुषमा स्वराज को मिस करेंगे लोग ! नए विदेश मंत्री का ट्विटर अकाउंट है अब तक खाली इसके अलावा WhatsApp एक और नया अपडेट दिया जाएगा, जिसकी मदद से आप आसानी से यह जान सकते हैं कि ऐल्बम में कितनी फोटोज हैं और उसका फाइल साइज कितना है। बता दें कि इस फीचर का इस्तेमाल फिलहाल WhatsApp के iOS वर्जन 2.16.60.26 के यूजर्स कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Mi Super Sale का आज आखिरी दिन, Redmi Note 5 Pro पर मिल रहा 5000 रुपये का डिस्काउंट Whatsapp Continuous Audio Message Playback नाम का भी फीचर लाने वाला है, जिसके जरिए वॉइस मैसेज भेज सकते है। ये वॉइस मैसेज आपने जिसे भेजा है उसे डाउनलोड नहीं करना पड़ेगा बल्कि स्कीन प...

Cricket World Cup 2019: Jio TV पर FREE में देखें मैच की Live Streaming

Image
नई दिल्ली: Cricket World Cup 2019 आज से शुरू हो रहा है और इसकी शुरूआत इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका (ENGvsSA) के बीच होने वाले मैच से किया जा रहा है, जो लंदन के The Oval स्टेडियम में भारतीय समयनुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। अगर आप भी Cricket World Cup के सभी मैचों को देखना चाहते हैं और घर से बाहर है तो स्मार्टफोन और लैपटॉप पर आसानी से मैच देख सकते हैं। यह भी पढ़ें- Jio, Airtel और Vodafone का बेस्ट प्लान, कीमत 200 रुपये से कम, सबकुछ मिलेगा फ्री आज के समय में ज्यादातर लोगों के जियो नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं और फोन में जियो ऐप को भी डाउनलोड करके रखते हैं ताकि फोन बिल भरने, रिचार्ज करने से लेकर टीवी देखने तक के लिए किसी अन्य ऐप का सहारा न लेना पड़े। ऐसे में भला आप को परेशान होने की क्या जरूर क्योंकि Jio TV पर Cricket World Cup 2019 मैचों की Live Streaming आसानी से देख सकते हैं। बता दें कि जियो यूजर्स को रिचार्ज के साथ JioTV का फ्री एक्सेस मिलता है। यह भी पढ़ें- पुराने Mobile के डेटा को मिनटों में करें नए फोन में ट्रांसफर, फॉलों करें ये स्टेप इसके अलावा Cricket World Cup 2019 को Ho...

WhatsApp स्टेटस पर जल्द ही दिखेंगे विज्ञापन, कंपनी ने दी जानकारी

Image
नई दिल्ली: Facebook के स्वामित्व वाली कंपनी WhatsApp ने यह ऐलान किया है कि साल 2020 से व्हाट्सएप स्टेटस पर विज्ञापन दिखने लगेंगे। इसकी जानकारी कंपनी ने नीदरलैंड में हुए फेसबुक मार्केट समिट के दौरान किया है। बता दें अभी तक मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप का इस्तेमाल यूजर्स मुफ्त में कर रहे हैं। हाल ही में फेसबुक एडवरटाइजर ऑलिवर पॉनटेविले ( Olivier Ponteville ) ने ट्वीट किया है कि व्हाट्सएप स्टेटस में दिख रहे स्टोरी में 2020 विज्ञापन नज़र आने लगेंगे। यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स बस डायल करें *121# नंबर, मिलेगी स्पेशल रिचार्ज प्लान की पूरी जानकारी यह भी पढ़ें: Tata Sky ने 49 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ 4 नए पैक किए पेश, यहां जानें सबकुछ बता दें कि व्हाट्सएप पर दिखने वाला विज्ञापन इंस्टाग्राम स्टोरीज और फेसबुक मैसेंजर जैसा ही होगा, जहां आपको व्हाट्सऐप के स्टेटस में विज्ञापन दिखेगा। इस विज्ञापन फीचर की जानकारी पिछले साल भी ख़बरों में आई थी जब यह कहा गया था कि व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.18.305 के स्टेटस में विज्ञापन नज़र आ रहा है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा था कि भविष्य में कंपनी जल्द ही विज्ञापन...

ऐसे जनरेट करें वर्चुअल Aadhaar, नहीं पड़ेगी जेब में कार्ड लेकर चलने की जरूरत

Image
नई दिल्ली: हम में से अधिकतर कोई आधार कार्ड ( aadhaar card ) की हार्ड कोपी अपने साथ रखता है। ऐसे में इसके खो जाने या इसकी सुरक्षा को लेकर डर बना रहता है। इसी को देखते हुए UIDAI ने आधार कार्ड की वर्चुअल ID की सुविधा लोगों को दी है। अब इस वर्चुअल ID के जरिए लोगों को अपनी 12 अंकों की बायोमेट्रिक आधार ID किसी को देने की जरूरत नहीं होगी और इसकी सुरक्षा भी बनी रहेगी। इसकी सबसे ख़ास बात यह है कि इस ID को जितनी बार चाहें उतनी बार जनरेट किया जा सकता है। आधार कार्ड का वर्चुअल ID एक 16 अंकों का रैंडम अस्थायी नंबर होता है जिसे आप कहीं भी दे सकते हैं। इस वर्चुअल ID की मदद से अब आपको 12 अंकों की बायोमेट्रिक आधार ID कहीं भी साझा करने की जरूरत नहीं होगी। इस आईडी से आधार नंबर की जानकारी नहीं किसी को नहीं मिल सकेगी। आप इस वर्चुअल ID को जितनी बार चाहें उतनी बार जनरेट कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि एक दिन में सिर्फ एक ही वर्चुअल ID जनरेट किया जा सकेगा। वर्चुअल ID के साथ कोई भी छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा, क्योंकि इसके लागू होते ही आप अपना आधार खुद जनरेट कर सकते हैं। इस आईडी को जनरेट करने के लिए सबसे पहले ...

Twitter पर PM मोदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, इस अंदाज में मिली बधाई

Image
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 का जलवा सोशल मीडिया पर भी छाया रहा है। इसका एक नजारा माइक्रो ब्लॉगिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर खास करके देखने को मिला। 23 मई को लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान नरेंद्र मोदी की जीत का ऐलान होते ही 3.2 मिलियन ट्वीट्स किए गए। इसमें से एक तिहाई ट्वीट शाम 3 बजे से 4 बजे के बीच किए गए हैं। साथ ही ट्वीटर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के चुनाव की चर्चा पूरे देशभर में देखने को मिला। यह भी पढ़ें- लाइफटाइम वैधता के साथ Airtel ने 2 प्लान किए लॉन्च, नहीं बंद होगी इनकमिंग कॉल इसके अलावा Twitter ने बताया कि साल 2014 लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस साल 1 जनवरी 2019 से 23 मई 2019 के बीच करीब 396 मिलियन ट्वीट्स किए गए हैं जिसमें पार्टी के कैंडिडेट, पॉलिटिकल पार्टी, नागरिक और न्यूज मीडिया संस्थान के ट्वीट्स शामिल हैं। इतना ही नहीं ट्विटर ने जानकारी दी कि इस दौरान नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। साथ ही 11 से 19 अप्रैल के बीच सबसे ज्यादा राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा और फिर धर्म, रोजगार, कृषि और नोटबंदी का मुद्दा सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। यह भी पढ...

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं रहे चौकीदार!

Image
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019: इस चुनाव की काउंटिंग अपने आखिरी दौर में है। अब तक आए चुनाव नतीजों से यह साफ-साफ अनुमान लगया जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) की अगुवाई में एक बार फिर से NDA केंद्र में अपनी सरकार बनाने को तैयार है। जहां 2014 में बीजेपी ने लोकसभा की 543 सीटों में से 282 सीटें जीती थीं। वहीं इस बार सत्तारुढ़ पार्टी 542 सीटों में से 344 सीटों पर अपनी जीत हासिल करती दिख रही है। यह भी पढ़ें: Samsung के मल्टी कैमरा स्मार्टफोन्स पर मिल रही है 8,000 रुपये तक की छूट, सीमित समय के लिए है मौका काउंटिंग के दौरान राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय भी पहुंचे और प्रेस क्रांफेस के दौरान हार की पूरी जिम्मेदारी ली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई भी दी। इसके तुरंत बाद नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से चौकीदार शब्द को हटा दिया और लोगों से भी अपील की कि वह अपने सोशल मीडिया पर लिखे चौकीदार शब्द को हटा दें। यह भी पढ़ें: Redmi Note 7S की कल दोपहर 12 बजे पहली फ्लैश सेल, जानिए कीमत दरअसल कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने रफाल डील पर सत्तारुढ़ पार्टी बीजेपी और उ...

WhatsApp के नियमों का उल्लंघन कर रहें राजनीतिक दल, एक बार में ऐसे फॉरवर्ड करते हैं हजारों मैसेज

Image
नई दिल्ली: भारत में लोकसभा चुनाव 2019 समाप्त हो चुका है। इस बार का चुनाव 7 चरणों में किया गया है। अब इस चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे।इसके बाद ही पता चलेगा की दिल्ली की गद्दी पर NDA के तत्कालीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा बैठेंगे या UPA के राहुल गांधी को सत्ता संभालने का मौका मिलेगा। लेकिन इस बार का चुनाव कई मायनों में काफी अलग रहा। इस बार जहां देश की पॉलिटिकल पार्टियों के प्रचार रैलियों में दिखें वहीं चुनाव की गहमागहमी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और व्हाट्सएप पर खूब देखने को मिली। आज के दौर में ज्यादा लोगों तक कम खर्च में आसानी से संदेश पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया सबसे बेहतर जरिया है, जिसका फायदा इस बार के लोकसभा चुनाव में खूब उठाया गया। बता दें फेसबुक और उसके स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सएप के लिए भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। ऐसे में इसका इस्तेमाल लोकसभा चुनाव 2019 में जोर-शोर से किया गया। जहां फेसबुक पर पॉलिटिकल पार्टियों के कई वेरिफाइड अकाउंट आपको देखने को मिल जाएंगे। वहीं, व्हाट्सएप के जरिए भी भारी मात्रा में इन पार्टियों ने अपने संदेश लोगों तक पहुच...